यह ख़बर 23 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भाई बोला, 'जैसे ही मैंने गेट खोला, मैंने देखा कि मेरी बहन से बलात्कार हो रहा था'

खास बातें

  • बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक लड़के ने घर में घुसकर बलात्कार किया और बाद में उसे जला दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मध्य प्रदेश/ टीकमगढ़:

बलात्कारों का सिलसिला जैसे थमता ही नजर नहीं आ रहा। अब मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 14 साल की आदिवासी बच्ची के साथ बलात्कार की खबर है।

बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक लड़के ने घर में घुसकर बलात्कार किया और बाद में उसे जला दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बलात्कार के बाद जली हुई बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लड़की को 75 प्रतिशत जली हुई अवस्था में दाखिल करवाया गया था। लड़की के भाई ने कहा, 'जैसे ही मैंने गेट खोला, मैंने देखा कि मेरी बहन के साथ बलात्कार हो रहा था। आरोपी ने मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला किया। मैंने बचने की कोशिश की, फिर उन्होंने तवे से मुझ पर हमला किया, जिससे मेरे चेहरे पर चोट लग गई। मैंने एक ही शख्स को रेप करते देखा, लेकिन वहां 8−9 लोग थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि अभी साफ नहीं है कि लड़की को आरोपी ने जलाया या उसने खुद आत्महत्या की। जांच जारी है।