यह ख़बर 12 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत से विदा होने का समय आ गया : बोसुस्को

खास बातें

  • करीब एक महीने तक माओवादियों के कब्जे में रहने के बाद मुक्त हुए इतालवी नागरिक पाउलो बोसुस्को ने ओड़िशा के लोगों को अपने 22 साल के संबंधों के लिए धन्यवाद किया और कहा कि भारत से विदा होने का समय आ गया है।
भुवनेश्वर:

करीब एक महीने तक माओवादियों के कब्जे में रहने के बाद मुक्त हुए इतालवी नागरिक पाउलो बोसुस्को ने ओड़िशा के लोगों को अपने 22 साल के संबंधों के लिए धन्यवाद किया और कहा कि भारत से विदा होने का समय आ गया है।

बोसुस्को (54) ने अंग्रेजी और ओड़िया भाषा में कहा, ‘मुझे दुख है कि भारत छोड़ने का वक्त आ गया है। मेरा काम पूरा हो गया है। पिछले 22 साल के दौरान सहयोग और मित्रता के लिए मैं ओड़िशा के लोगो को धन्यवाद देता हूं।’ वह ओड़िया भाषा भी धाराप्रवाह बोलते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि मैं कभी लौटूंगा लेकिन उनका प्यार हमेशा मेरे दिन में रहेगा।’ बोसुस्को माओवादियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक था और बंधक बनाए रखे जाने के दौरान उनसे ठीक व्यवहार किया गया।