यह ख़बर 04 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बिहार : इज्जत बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी लड़की, हालत गंभीर

खास बातें

  • बिहार के आरा में अपनी इज्जत बचाने के लिए एक लड़की चलती ट्रेन से कूद गई। ट्रेन में सफर कर रहा एक फौजी उसके साथ बदतमीजी कर रहा था।
बक्सर:

बिहार के आरा में अपनी इज्जत बचाने के लिए एक लड़की चलती ट्रेन से कूद गई। ट्रेन में सफर कर रहा एक फौजी उसके साथ बदतमीजी कर रहा था।

आरपीएफ ने लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर, आरोपी फौजी को भी बक्सर में गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के सिर और पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि लड़की से छेड़खानी करने वाले आरोपी का नाम रमेश कुमार है, जो असम राइफल्स में कार्यरत है।