यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिखेगा अद्भुत नजारा : इस साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

इस साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज होगा, हालांकि इस अनोखे नजारे के सिर्फ आखिरी चरण को ही भारत में देखा जा सकेगा, क्योंकि ग्रहण के दौरान ज्यादातर समय चंद्रमा पृथ्वी के दूसरी ओर रहेगा।

नेहरू सेंटर के निदेशक अरविंद परांजपे के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगा जबकि पूरण चंद्र ग्रहण 3 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगा, लेकिन अधिकतम ग्रहण 4 बजकर 24 मिनट पर देखा जाएगा और पूर्ण ग्रहण 4 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगा और चंद्रमा 7 बजकर 4 मिनट पर छाया से बाहर आएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस साल का पहला चंद्रग्रहण 15 अप्रैल को हुआ था। दरअसल, चंद्रग्रहण पूर्णिमा की रात लगता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आते है। इस चंद्रग्रहण को देखने का सबसे अच्छा मौका उत्तरी अमेरिका के लोगों को मिलेगा। हवाई द्वीप ऑस्ट्रेलिया जापान समेत प्रशांत महासागर के ज्यादातर हिस्सों में भी पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा दिखेगा।

अन्य खबरें