त्र्यंबकेश्वर मंदिर में विरोध करने जा रही भूमाता ब्रिग्रेड की महिलाएं हिरासत में, बाद में छोड़ा

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में विरोध करने जा रही भूमाता ब्रिग्रेड की महिलाएं हिरासत में, बाद में छोड़ा

तृप्ति देसाई (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह तक महिलाओं के प्रवेश को लेकर तनाव बना हुआ है। तृप्ति देसाई के नेतृत्व में भूमाता ब्रिगेड की महिलाएं आज भी मंदिर में प्रवेश की कोशिश में हैं। इससे पहले कल मंदिर तक पहुंचने की कोशिश कर रही महिलाओं को पुलिस ने मंदिर से क़रीब 70 किलोमीटर दूर ही रोक लिया।

कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। महिलाएं त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध का विरोध कर रही हैं। इस संगठन ने 26 जनवरी को अहमदनगर ज़िले के शनि शिगणापुर मंदिर में लागू ऐसे ही प्रतिबंध को तोड़ने की कोशिश की थी। बाद में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद इन महिलाओं का विरोध शांत पड़ा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com