'रोनू' से प्रभावित श्रीलंका में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना के दो जहाज रवाना

'रोनू' से प्रभावित श्रीलंका में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना के दो जहाज रवाना

जहाज को श्रीलंका जाने की तैयारी कर रहे भारतीय नौसेना

नई दिल्ली:

श्रीलंका में आए चक्रवाती तूफान रोनू से प्रभावित इलाको में राहत पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत श्रीलंका के लिए रवाना हो गए हैं। नौसेना के जहाज आईएनएस सतलज और सुनैना दवाइयां ,कंबल, खाने का समान और पानी के अलावा जरूरत की सारी सामग्री लेकर आज (शुक्रवार) सुबह आठ बजे चल पड़ी है।
 


शनिवार सुबह तक श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद
उम्मीद है शनिवार सुबह तक श्रीलंका के प्रभावित लोगों तक यह मदद पहुंच जाएगी। श्रीलंका में आए इस तुफान से तटीय इलाके मे रहने वाले 43 लोगों के मारे जाने की खबर है और 133 लोग लापता बताए जा रहे हैं। देश में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा में भारी बारिश और तूफान आने की आंशका है।
 


मछुआरों को दी गई है चेतावनी
590 किलो मीटर रफ्तार से चलने वाली रोनू अगले चौबीस घंटे में और खतरनाक हो सकता है जिससे आज रात भयंकर बारीश हो सकती है। इन इलाकों में रहने वाले मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे फिलहाल समुद्र में न जाए। एनडीआरएफ की चार टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी आपातकालीन हालात से निपट सकें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com