यह ख़बर 07 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन पुल ढहा, तीन की मौत

खास बातें

  • मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को कूपर हॉस्पिटल और वीएन देसाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई:

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने पुल बना रही कंपनी के इंजीनियर, कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुल के ढहे मलबे को मौके से हटा लिया गया है। घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग के आठ दस्तों और चार एंबुलेंस को भेजा गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारियों ने कहा कि मलबे में फंसे अधिकांश लोग मजदूर थे। घायलों को कूपर हॉस्पिटल और वीएन देसाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।