यह ख़बर 28 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के तीन विधायक सस्पेंड किए

खास बातें

  • पार्टी की सदस्यता से निलंबित किए विधायकों में सीतापुर के विधायक महेंद्र सिंह, बछरावां के विधायक रामलाल अकेला, सीतापुर की अन्य सीट से विधायक राधेश्याम भी शामिल हैं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेस में समाजवादी पार्टी के नेताओं की बढ़ी गुंडागर्दी से परेशान मुख्यमंत्री और सपा के राज्य प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया है।

निलंबित किए विधायकों में सीतापुर के विधायक महेंद्र सिंह, बछरावां के विधायक रामलाल अकेला, सीतापुर की अन्य सीट से विधायक राधेश्याम भी शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बुधवार देर शाम अखिलेश द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी विधायकों-महेन्द्र कुमार सिंह, राधेश्याम जायसवाल और राम लाल अकेला को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

मीडिया में लगातार इन तीनों विधायकों और उनके परिवार द्वारा की गई हरकतों की खबरें आने के बाद पार्टी की खराब हो रही छवि के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद अखिलेश की तरफ  से कड़ी कार्रवाई की जा जाएगी।


कुछ दिन पूर्व ही अकेला के दो बेटों पर रायबरेली में जबरन जमीन कब्जाने के इरादे से एक डॉक्टर के मकान को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ढहा दिया।

वहीं, गोवा पुलिस ने पणजी के एक डांस बार में छापा मारकर उत्तर प्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर देह व्यापार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिंह की गिरफ्तारी के अलावा छापे में पुलिस ने छह लड़कियों को भी बचाया गया, जो पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।

पुलिस ने महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को पहले ही सूचित कर दिया है, जो कानून के तहत अनिवार्य है। महेंद्र सिंह सीतापुर से चौथी बार विधायक बने हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इनपुट आईएनएस से भी)