देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कब-कब होंगे चुनाव, 11 मार्च को आएगा जनता का फैसला, जानें तारीखें...

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कब-कब होंगे चुनाव, 11 मार्च को आएगा जनता का फैसला, जानें तारीखें...

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने हैं

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने हैं चुनाव
  • 11 मार्च को आएगा फैसला
  • पहला चुनावी चरण 11 फरवरी
नई दिल्ली:

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश समेत गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब राज्य में चुनाव होने हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने तारीखों का ऐलान किया. सभी जगहों पर चुनाव नतीजों का फैसला 11 मार्च को आ जाएगा.

उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं.

पहला चरण (73 सीटें, 15 जिले) : 17 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 24 जनवरी, स्क्रूटनी 31 जनवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 11 फरवरी 2017 को मतदान.

दूसरा चरण (67 सीटें, 11 जिले) : 20 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 27 जनवरी, स्क्रूटनी 27 जनवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 30 जनवरी को, 15 फरवरी 2017 को मतदान.

तीसरा चरण (69 सीटें, 12 जिले) : 24 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 31 जनवरी, स्क्रूटनी 2 जनवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 4 फरवरी,  19 फरवरी 2017 को मतदान.

चौथा चरण (53 सीटें, 12 जिले) : 30 जनवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 6 फरवरी, स्क्रूटनी 7 फरवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 9 फरवरी, 23 फरवरी को मतदान.

पांचवां चरण (52 सीटें, 11 जिले) : 2 फरवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 9 फरवरी, स्क्रूटनी 11 फरवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 13 फरवरी,  27 फरवरी को मतदान.

छठा चरण (49 सीटें,7 जिले) : 8 फरवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 15 फरवरी, स्क्रूटनी 16 फरवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 18 फरवरी, 4 मार्च को मतदान.

सातवां चरण (40 सीटें, 7 जिले) : 11 फरवरी को नोटिफिकेशन, लास्ट डेट नॉमिनेशन 18 फरवरी, स्क्रूटनी 20 फरवरी तक पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 22 फरवरी, 8 मार्च को मतदान.

-- --- --- --- --- --- ----
ये भी पढ़ें-
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : पढ़िए निर्वाचन आयोग के ऐलान के बाबत पूरी खबर
इस बार EVM में उम्मीदवारों की तस्वीर लगी होगी, 10 खास बातें 
-- --- --- --- --- --- ----


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com