यह ख़बर 06 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

उत्तर प्रदेश सरकार राजा भैया को बचा रही है : मायावती

खास बातें

  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक जिया उल हक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री राजा भैया को बचा रही है।
नई दिल्ली:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक जिया उल हक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री राजा भैया को बचा रही है।

मायावती ने कहा, "प्रदेश की सपा सरकार राजा भैया की हिफाजत कर रही है, वरना उन्हें अब तक गिरफ्तार कर लिया गया होता।"

उल्लेखनीय है कि कुंडा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जिसके बाद उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीते शनिवार को उग्र भीड़ ने हक की हत्या कर दी थी। लेकिन हक की पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए राजा भैया को मुख्य साजिशकर्ता बताया है।