यह ख़बर 20 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एटा में रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में बलात्कार के छह मामले सामने आए हैं। एटा में बलात्कार के बाद महिला को जिंदा जलाए जला दिया गया।
लखनऊ:

यूपी में महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है। बीते 48 घटों में बलात्कार के छह मामले सामने आए हैं। एटा के निधौली गांव में एक 35 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जिंदा जलाकर मार दिए जाने का आरोप है। पांच लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पहले उसकी इज्जत लूटी और फिर बेरहमी से जलाकर मार डाला लेकिन पुलिस ने मेडिकल जांच के बिना बलात्कार के आरोप को नकार दिया जिसे लेकर सवाल उठने के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाज़िर किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। कानपुर के कनर्लगंज में एक 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। ये लड़की रेलवे स्टेशन पर अपने भाई से बिछड़ गई। उसके बाद उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया। तीन दिन तक वहशी दरिंदों ने उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह से वह बलात्कारियों के चंगुल से भागी। परिवार ने उसके साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है। उत्तर प्रदेश में गोंडा में एक दलित लड़की का शव मिला है। 13 साल की ये लड़की तीन साल से लापता थी। घरवालों का आरोप है कि लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है। उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।बस्ती ज़िले के रानीपुर बेलाडी गांव में एक 18 साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार की खबर है। सत्ती सिंह नाम के शख्स पर बलात्कार का आरोप है और वह फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इससे पहले कल कन्नौज में बलात्कार में नाकाम रहने वाले दो लड़कों ने लड़की की आंखें फोड़ दी और उस पर पुलिस ने शिकायत लिखने में भी मनमानी देरी की।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com