यह ख़बर 06 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वैंकेया नायडू ने प्रभा ठाकुर को कहा, 'बेवकूफ', फिर मांगी माफी

खास बातें

  • राज्यसभा में गुरुवार को रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर बहस के दौरान बीच में टोकने पर नाराज भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने कांग्रेस की नेता प्रभा ठाकुर को बेवकूफ कह डाला।
नई दिल्ली:

राज्यसभा में गुरुवार को रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर बहस के दौरान बीच में टोकने पर नाराज भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने कांग्रेस की नेता प्रभा ठाकुर को बेवकूफ कह डाला।

इस बात से नाराज प्रभा ठाकुर सदन से बाहर मीडिया से बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत करेंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाद में भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने इस बात के लिए माफी भी मांग ली है।