Click to Expand & Play
खास बातें
- न्यायपालिका पर ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। ममता ने कहा था कि न्याय पैसों से ख़रीदा जाता है जो ठीक नहीं है।
कोलकाता: न्यायपालिका पर ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। ममता ने कहा था कि न्याय पैसों से ख़रीदा जाता है जो ठीक नहीं है। बुधवार को भी उनकी बात से लगा कि वह अपनी बात वापस लेने को तैयार नहीं।
मंगलवार को ममता बनर्जी ने अदालतों पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पैसे के बल पर फ़ैसले हो रहे हैं जो ठीक नहीं। ममता ने कहा था, 'इस वक्तव्य के बाद मेरी आलोचना भी होगी और गिरफ्तारी भी की जा सकती है। तमाम ऐसे फैसले हैं जो पैसे के दम लिए गए हैं। इस सम्बंध में मुझे राय प्रकट करने का अधिकार है। आखिर न्यायपालिका में इतना भ्रष्टाचार क्यों है। यह हमारा दुर्भाग्य है।'
अब ममता बनर्जी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। बड़े वकीलों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
लेकिन कानून मंत्री इस सवाल पर कन्नी काटते दिखे। उनका कहना है कि जिस परिप्रेक्ष्य में ममता बनर्जी ने यह कहा है उस परिप्रेक्ष्य में यह देखा जाना चाहिए।