विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

अशोक सिंघल की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल का स्वास्थ्य फिर से बिगड़ने पर उन्हें गुड़गांव के अत्याधुनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंघल (89) को शुक्रवार देर रात मेदांता सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विहिप की ओर से जारी बयान के अनुसार, मेदांता सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत 'गंभीर' है। सिंघल को एक महीने से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी हो रही है।

इलाहाबाद में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सिंघल को विमान से दिल्ली लाया गया और 20 अक्टूबर को मेदांता में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) रामलाल के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल, महासचिव चंपत राय और अन्य नेता भी मेदांता में जमा हैं। सिंघल के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए, विहिप ने अपना 18 दिनों का 'चतुर्वेद स्वाहकार यज्ञ' और दिवाली कार्यक्रम रद्द कर दिया था। यज्ञ 16 नवंबर से दिल्ली के बिड़ला मंदिर में शुरू होना था।