यह ख़बर 22 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पुणे में बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में उप प्राचार्य गिरफ्तार

खास बातें

  • पुणे के यरवदा में डॉन बॉस्को स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्कूल के उप प्राचार्य को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुणे:

पुणे के यरवदा में डॉन बॉस्को स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्कूल के उप प्राचार्य को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाराज लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार उप प्राचार्य इजू फ्रांसिस फल्काउ (54) ने 14 वर्षीय बच्ची को दो जनवरी को दोपहर 1 बजे के आसपास अपने दफ्तर में बुलाया और कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 और 511 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।