यह ख़बर 11 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उत्तराखंड उप-चुनाव : 40 हजार वोटों से जीते विजय बहुगुणा

खास बातें

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सितारगंज विधानसभा उपचुनाव जीत गए हैं। विजय बहुगुणा ने करीब 40 हजार वोटों से बीजेपी के दिग्गज प्रकाश पंत को चुनाव में हरा दिया।
देहरादून:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सितारगंज विधानसभा उपचुनाव जीत गए हैं। विजय बहुगुणा ने करीब 40 हजार वोटों से बीजेपी के दिग्गज प्रकाश पंत को चुनाव में हरा दिया।


गौरतलब है कि विजय बहुगुणा की इस रिकॉर्ड जीत के बाद उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की तादाद 33 हो गई है जबकि बीजेपी विधायकों की तादाद 30 रह गई है। विजय बहुगुणा के लिए सितारगंज सीट बीजेपी के विधायक रहे किरण मंडल ने खाली की थी। इस जीत से उत्तराखंड में अब कांग्रेस के हौसले बुलंद हो गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com