यह ख़बर 03 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पूरे देश में दीपों के त्योहार दीपावली का जश्न

नई दिल्ली:

आज दीपों का पर्व दीपावली है। पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शानदार रोशनी की गई है। पूरा स्वर्ण मंदिर रोशनी में नहाया हुआ है।

वाराणसी में वृद्धाश्रम में बुज़ुर्ग महिलाओं ने दीये जलाकर इस पर्व को मनाया।


इलाहाबाद में सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दीये जलाए। इस खास मौके पर लोगों ने सचिन तेंदुलकर को भी याद किया। यहां 51 हज़ार दीये जलाए गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, जम्मू में सरहद पर भी जवानों और वहां के गांववालों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया।