यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बर्फ की सिल्ली पर पड़ी मिली महिला की लाश!

खास बातें

  • दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक महिला की उसी के घर में लाश मिली है। लाश बर्फ की सिल्ली पर रखी हुई थी। महिला की पहचान सुमिता (30) के रूप में हुई है जो एक निजी कम्पनी के स्टोर पर रिटेल मेनेजर के पोस्ट पर तैनात थी।
नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक महिला की उसी के घर में लाश मिली है। लाश बर्फ की सिल्ली पर रखी हुई थी। महिला की पहचान सुमिता (30) के रूप में हुई है जो एक निजी कम्पनी के स्टोर पर रिटेल मेनेजर के पोस्ट पर तैनात थी।

पुलिस ने उसके पति विनोद डाबोडिया को हिरासत में ले लिया है। वह एक सिक्योरिटी कम्पनी में एरिया मेनेजर है।

मिली जीनकारी के अनुसार, सुमिता की शादी साल 2004 में विनोद के साथ हुई थी। दोनों की लव मैरेज थी। मायके वालों का आरोप है की शादी के बाद से ही विनोद कुछ न कुछ मांगता ही रहता था और इसको लेकर वह सुमिता के साथ मारपीट भी करता था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने सुमिता के पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ऐसा लग रहा है की सुमिता की हत्या परसों देर रात कर दी गई थी और लाश से बदबू न आए इसलिए उसे बर्फ की सिल्लियों पर रख दिया गया।