यह ख़बर 01 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : कार में घसीटकर महिला से छेड़छाड़

खास बातें

  • मुंबई के उपनगर गोरेगांव में बुधवार दोपहर को चार लड़कों ने एक महिला को अपनी कार में खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
मुंबई:

मुंबई के उपनगर गोरेगांव में बुधवार दोपहर को चार लड़कों ने एक महिला को अपनी कार में खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। वह एक साइबर कैफे से बाहर निकली थी, तभी इन लोगों ने उसे अपनी कार में घसीट लिया और उसने जो गहने पहन रखे थे, वे सारे लूट लिए।

जब महिला ने खुद के गर्भवती होने की दुहाई देती हुई उनलोगों से जाने देने की विनती की, तो बदमाशों  ने उसे कार से उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में लूट और बलात्कार की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com