मुंबई में ऑटोवाले ने की महिला जर्नलिस्ट से छेड़छाड़, मामला दर्ज

मुंबई में ऑटोवाले ने की महिला जर्नलिस्ट से छेड़छाड़, मामला दर्ज

मुंबई पुलिस (फाइल फोटो)

मुंबई:

महानगर की एक महिला पत्रकार से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए एक अज्ञात ऑटोचालक पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि घटना कुर्ला की है जब पीड़िता ऑटो लेने का प्रयास कर रही थी। रिक्शाचालक ने उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विनोबा भावे नगर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’ आरोपी पर भादंसं की धारा 354 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामल मामला दर्ज किया गया है।