यह ख़बर 29 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गिरिडीह : विधायक की मारपीट से महिला को गर्भपात

खास बातें

  • झारखंड के गिरिडीह जिले में झारखंड विकास मोर्चा के एक विधायक पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
रांची:

झारखंड के गिरिडीह जिले में झारखंड विकास मोर्चा के एक विधायक पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह जिले में तारा देवी नामक एक महिला ने झाविमो (प्र) के विधायक चंद्रिका महतो और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी देवरी थाने में दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि खाजाटोला गांव में एक भूमि विवाद ने विधायक और उनके साथियों ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट की जिससे उसका लगभग तीन माह का गर्भ गिर गया।

गिरिडीह सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जब विधायक की खोजबीन प्रारम्भ की तो वह कथित तौर पर फरार हो गए हैं।

इस संबंध में विधायक से सम्पर्क करने पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दूसरी ओर विधायक की ओर से पुलिस में महिला और उसके पति के खिलाफ घटना के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।