यह ख़बर 30 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

येदियुरप्पा की शर्तें मानी गईं, कल देंगे इस्तीफा

खास बातें

  • सीएम की दौड़ से अनंत कुमार और जगदीश शेट्टर का नाम हट गया है। अब दौड़ में येदियुरप्पा खेमे के सदानंद, सुरेश कुमार और वीएस आचार्य रह गए हैं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी तक मुहर नहीं लग पाई है। इस मुद्दे पर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री येदियुरप्पा  बीजेपी नेता राजनाथ सिंह और अरुण जेटली से मिले। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा रविवार यानी 31 जुलाई को इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस बैठक में येदियुरप्पा की बात मान ली गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री की दौड़ से अनंत कुमार और जगदीश शेट्टर का नाम हट गया है। अब मुख्यमंत्री की दौड़ में येदियुरप्पा के खेमे के सदानंद, सुरेश कुमार और वीएस आचार्य के नाम रह गए हैं। इस बीच, वीएस आचार्य ने कहा है कि जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि येदियुरप्पा कभी भी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आज होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में होने की संभावना है। शुक्रवार को ये बैठक टाल दी गई थी। वजह बताई गई कि कई विधायक राज्य से बाहर हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com