यह ख़बर 22 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

येदियुरप्पा की हिरासत 3 नवंबर तक बढ़ी

खास बातें

  • साथ ही लोकायुक्त की विशेष अदालत ने येदियुरप्पा के दोनों बेटों सहित दूसरे सभी 21 आरोपियों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है, जो जमानत पर हैं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की न्यायिक हिरासत 3 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, साथ ही लोकायुक्त की विशेष अदालत ने येदियुरप्पा के दोनों बेटों सहित दूसरे सभी 21 आरोपियों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है, जो जमानत पर हैं। येदियुरप्पा इस महीने की 15 तारीख से जमीन घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। येदियुरप्पा के साथ उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी कृष्णैया शेट्टी भी न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के गृहमंत्री आर अशोक के साथ येदियुरप्पा को एक दूसरे जमीन घोटाले में आरोपी नंबर दो बनाया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com