योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव आज जंतर-मंतर पर किसानों और मज़दूरों के अधिकारों के लिए एक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। रैली में योगेंद्र यादव के अलावा प्रशांत भूषण और आनंद कुमार भी शामिल होंगे। इस रैली से पहले यादव ने एक 'ट्रैक्टर रैली' भी निकाली थी।
पंजाब से शुरू हुई इस रैली में देश के अलग-अलग हिस्सों के कई किसान शामिल हैं। इस बीच रविवार को रैली से पहले स्वराज अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
दरअसल पुलिस जंतर मंतर पर बैठे हिसार के प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही थी और उसी दौरान स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं पर भी लाठीचार्ज किया गया। योगेंद्र यादव ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है और इसे अमानवीय ठहराया है।