आईपीएल में रॉबिन उथप्पा के 100 छक्के हुए पूरे

आईपीएल में रॉबिन उथप्पा के 100 छक्के हुए पूरे

रॉबिन उथप्पा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

कोलकाता नाइटराइडर्स को डेल्ही डेयरडेविल्स ने 27 रन से हरा दिया लेकिन इस मैच में एक बार फिर रॉबिन उथप्पा का जादू दिखा। उथप्पा ने ओपनिंग करते हुए कोलकाता की पारी में 72 रन का योगदान दिया। इस दौरान उथप्पा ने पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

इन दो छक्कों की मदद से उथप्पा ने आईपीएल इतिहास में 100 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया। आईपीएल में उथप्पा 14वें खिलाड़ी हैं जिनके नाम 100 या उससे ज्यादा छक्के हैं। उथप्पा से ऊपर 7 भारतीय बल्लेबाज 100 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

उथप्पा ने 127 मैचों में 3238 रन बनाए हैं जिसमें 101 छक्के शामिल हैं। उथप्पा आईपीएल में कोलकाता के अलावा बैंगलोर, मुंबई और पुणे वॉरियर्स के लिए खेल चुके हैं। वैसे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 84 मैचों में 230 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर 155 छक्कों के साथ मुंबई के रोहित शर्मा हैं। तीसरे नंबर पर सुरेश रैना के 153 छक्के हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com