Reported by Manish Kumar, Edited by Suryakant Pathak, सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, ''इस विषय पर हमारी भी चिंता है कि समस्या का समाधान निकले और केंद्र सरकार की भी यही मंशा प्रतीत होती है.'' अब झारखंड सरकार का क्या रुख होगा? इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सोरेन ने बोकारो में कहा कि, वे रांची में इस मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा करने के बाद बताएंगे फिलहाल मुख्य सचिव के दिल्ली से वापस लौटने का इंतजार है.