रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC), मैटेरियल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 फरवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 75
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | लोअर डिवीज़न क्लर्क | 8 पद |
2 | मटेरियल असिस्टेंट | 42 पद |
3 | कुक | 1 पद |
4 | ट्रेड्समैन मेट | 18 पद |
5 | MTS सफाईवाला | 1 पद |
6 | MTS गार्डनर | 1 पद |
7 | MTS मैसेंजर | 4 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) में उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी http://indianarmy.nic.in/writereaddata/documents/CAFVD%20Kirkee%20Advt%20of%20Rect.pdf पर विजिट कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थी आवदेन फॉर्म निम्नलिखित पते पर 17 फरवरी, 2017 तक भेज सकते हैं:
CommandantCAFVD Kirkee, PunePIN - 411003 (Maharashtra)