
RRB Group D Answer Key: ग्रुप डी की आंसर-की सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी.
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की (RRB Group D Answer Key) 11 जनवरी को जारी कर दी जाएगी. आरआरबी (RRB) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंगराज मोहन ने NDTV को बताया, ''ग्रुप डी की आंसर-की (RRB Answer Key) 11 जनवरी को जारी कर दी जाएगी, उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया जाएगा.'' उम्मीदवार अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर पाएंगे. जबकि परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group D Result) आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा. ग्रुप डी की पहले स्टेज की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की परीक्षा देनी होगी. दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
यह भी पढ़ें
IBPS RRB Office Assistant Prelims Result 2020: जारी हुआ रिजल्ट, यहां देखें- डायरेक्ट लिंक
RRB NTPC 3rd Phase Exam 2021: रेलवे में भर्ती के लिए तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख जारी, जानिए एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी
IBPS RRB Exam: ऑफिसर स्केल 1 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
आइये जानते हैं ग्रुप डी के पदों पर कितनी सैलरी मिलेगी...
RRB Group D Salary | |||
Scale | Pay Band | Grade Pay | Grade Pay – Entry Level |
PB-1 | 15600-60600 | 5400 | 21000 |
5700 | 23190 | ||
6000 | 25380 | ||
7200 | 29730 | ||
8400 | 34080 | ||
PB-2 | 29900-104400 | 12600 | 40500 |
13800 | 51420 | ||
PB-3 | 14400 | 54450 | |
16200 | 63000 | ||
46800-117300 | 19800 | 76590 | |
22800 | 88500 | ||
PB-5 | 112200-20100 | 26100 | 138300 |
26700 | 147300 | ||
30000 | 159000 |
आपको बता दें कि ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा (RRB Exam) 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी. परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी. ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
अन्य खबरें
RRB Answer Key: आंसर-की 11 जनवरी को होगी जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट
RRB ALP Second Stage: 11 जनवरी को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट डिटेल और 17 को एडमिट कार्ड होगा जारी