तेनुघाट विद्युत् निगम लिमिटेड (Tenughat Vidyut Nigam Limited - TVNL) ने कंप्यूटर टाइपिस्ट, क्लर्क और असिस्टेंट के 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण:
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | लोअर डिवीज़न असिस्टेंट | 23 पद |
2 | कंप्यूटर टाइपिस्ट I | 14 पद |
3 | कंप्यूटर टाइपिस्ट II | 9 पद |
4 | जूनियर अकाउंट क्लर्क | 3 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों के लिए जो शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं,वे इस प्रकार हैं:
लोअर डिवीज़न असिस्टेंट : ग्रेजुएशन डिग्री इन साइंस/ कॉमर्स/ आर्ट्स
कंप्यूटर टाइपिस्ट I : ग्रेजुएशन डिग्री इन साइंस/ कॉमर्स/ आर्ट्स/ टाइपिंग स्पीड- 35 वर्ड्स पर मिनट
कंप्यूटर टाइपिस्ट II : ग्रेजुएशन डिग्री इन साइंस/ कॉमर्स/ आर्ट्स/ टाइपिंग स्पीड- 35 वर्ड्स पर मिनट
जूनियर अकाउंट क्लर्क : BA/ B.Com./ B.Sc.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. नोट, आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी.
क्र.सं. | पद | वेतनमान |
1 | लोअर डिवीज़न असिस्टेंट | रुपये 5200- 20200/- (GP- 3300/-) |
2 | कंप्यूटर टाइपिस्ट I | रुपये 5200- 20200/- (GP- 3300/-) |
3 | कंप्यूटर टाइपिस्ट II | रुपये 5200- 20200/- (GP- 3000/-) |
4 | जूनियर अकाउंट क्लर्क | रुपये 5200- 20200/- (GP- 3000/-) |
आवेदन शुल्क:
क्र.सं. | वर्ग | शुल्क |
1 | सामान्य (अनारक्षित) | रुपये 500/- |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग | रुपये 500/- |
3 | अनुसूचित जाति | रुपये 250/- |
4 | अनुसूचित जनजाति | रुपये 250/- |
चयन प्रकिया:
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
तेनुघाट विद्युत् निगम लिमिटेड (Tenughat Vidyut Nigam Limited - TVNL) में उपर्युक्त पदों पर अभ्यर्थी TVNL की वेबसाइट www.tvnlonline.co.in पर लॉग-इन कर 26 अक्टूबर, 2016 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें.