उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग / उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission - UPSSSC) ने इंजीनियर और टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जनवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 489
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | जूनियर इंजीनियर | 480 पद |
2 | डिप्टी आर्किटेक्ट | 6 पद |
3 | टेक्निकल असिस्टेंट | 3 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है.
वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद रुपये 9300- 34800/-, ग्रेड पे- 4200/- वेतन प्रतिमाह दिए जाएंगे.
आवेदन शुल्क:क्र.सं. | वर्ग | आवेदन शुल्क |
1 | सामान्य (अनारक्षित) | रुपये 225/- |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग | रुपये 225/- |
3 | अनुसूचित जाति | रुपये 105/- |
4 | अनुसूचित जनजाति | रुपये 105/- |
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग / उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission - UPSSSC) में उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी उम्मीदवार 17 जनवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों लिए यहां क्लिक करें.