International Human Solidarity Day 2020: जानिए, क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस ?

20 दिसंबर को हर साल विश्व मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए यह दिवस मनाने की घोषणा की थी.

International Human Solidarity Day 2020: जानिए, क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस ?

International Human Solidarity Day 2020: जानिए, क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस ?

खास बातें

  • 20 दिसंबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता है
  • संयुक्त राष्ट्र ने साल 2005 में यह दिवस मनाने की घोषणा की थी
  • विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है ये दिन

International Human Solidarity Day 2020: विश्व भर में 20 दिसंबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) के रूप में मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए 22 दिसंबर 2005 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी. तब से अबतक हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जा रहा है.

Goa Liberation Day 2020: जानिए, कैसे पुर्तगाली शासन से गोवा को मिली अपनी स्वतंत्रता ?

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का इतिहास

इससे पहले 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 57/265 द्वारा विश्व एकजुटता कोष की स्थापना की थी, जिसे फरवरी 2003 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट फंड के रूप में स्थापित किया गया था. कोष का उद्देश्य गरीबी पर अंकुश लगाना और विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है.

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का महत्व

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का उद्देश्य है:

-विविधता में एकता दर्शाने के लिए

-विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए

-लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए

-सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए

-गरीबी को मिटाने के नए रास्ते खोजने के लिए

-लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए

यूएन का कहना है कि एकजुटता की अवधारणा हमेशा से संगठन का एक निर्णायक हिस्सा रही है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, “संयुक्त राष्ट्र के निर्माण ने विश्व के लोगों और राष्ट्रों को एक साथ शांति, मानवाधिकारों और सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आकर्षित किया. संगठन की स्थापना अपने सदस्यों के बीच एकता और सद्भाव के मूल आधार पर की गई थी, जो सामूहिक सुरक्षा की अवधारणा में व्यक्त की गई थी, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने सदस्यों की एकजुटता पर निर्भर करती है.”

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस सतत विकास एजेंडा पर आधारित है, जो अपने आप में गरीबी, भूख और बीमारी जैसे कई दुर्बल पहलुओं से लोगों को बाहर निकालने के लिए केंद्रित है. ‘मिलेनियम डिक्लेरेशन' को ध्यान में रखते हुए, एकजुटता को 21वीं सदी में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मूलभूत मूल्यों में से एक माना जाता है, जिसके तहत कम से कम लाभ उठाने वाले और सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करने वाले लोग उन लोगों की मदद के योग्य होते हैं जिन्हें सबसे अधिक लाभ मिलता है.

यह भी पढ़ें- 

Minorities Rights Day 2020: कैसे हुई अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुरुआत ? जानिए इसका इतिहास

International Migrants Day 2020: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस ? जानें इसके बारे सबकुछ

Human Rights Day 2020: हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस

International Anti-Corruption Day 2020: अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

International Monkey Day 2020: आज है इंटरनेशनल मंकी डे, जानें- क्यों मनाया जाता है ये दिन

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com