प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में देख पति निक जोनास को आया प्यार, Pic पर कमेंट करते हुए बोले...

प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें साझा करने के अलावा एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी प्यार जताना नहीं भूलते. हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिस पर निक ने टिप्पणी की, "अद्भुत".

प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में देख पति निक जोनास को आया प्यार, Pic पर कमेंट करते हुए बोले...

निक जोनास ने प्रियंका के साड़ी वाले लुक को सराहा

मुंबई:

अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास (Nick Jonas) ने अपनी पत्नी व बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को साड़ी में बेहतर लुक के लिए सराहा है. प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें साझा करने के अलावा एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी प्यार जताना नहीं भूलते. हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिस पर निक ने टिप्पणी की, "अद्भुत".

निक की प्रतिक्रिया प्रियंका की उस पोस्ट पर आई, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें वह नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी.

इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी नीली साड़ी के साथ ही इससे मेल खाता स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी हुई हैं. इसमें प्रियंका एक बिंदी लगाए हुए देखी जा सकती हैं, जोकि उनके देसी लुक पर चार चांद लगा रही है.

प्रियंका के लुक ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी प्रभावित किया. उर्वशी ने भी निक जैसी ही प्रतिक्रिया देते हुए तस्वीर को अद्भुत बताया.

bnud06u8

प्रियंका की इस तस्वीर को प्रशंसक भी काफी पसंद कर रहे हैं जो उनकी खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी भी कर रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रियंका चोपड़ा 'द एवेंजर्स' फेम के रुसो ब्रदर्स द्वारा आगामी अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी.