सोनम कपूर बनीं Mrs. Ahuja, देखें शादी की 17 वायरल फोटोज़

सोनम कपूर की शादी में करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस खूबसूरत आउटफिट्स में पहुंची.

सोनम कपूर बनीं Mrs. Ahuja, देखें शादी की 17 वायरल फोटोज़

सोनम कपूर की शादी की 10 खास तस्वीरें

खास बातें

  • सोनम कपूर की हुई शादी
  • शादी की फोटोज़ वायरल
  • देखें शादी में किसने की शिरकत
नई दिल्ली:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो चुकी है. ये वेडिंग इस साल की अब तक की सबसे बड़ी शादी है. मेहंदी से लेकर शादी तक सभी फोटोज़ और इसमें पहुंचने वाले मेहमानों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दुल्हन सोनम कपूर ने जहां डिज़ाइनर अनुराधा वकील का रानी पिंक लहंगा पहना, वहीं आनंद भी डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर की गोल्डन शेरवानी और पगड़ी में नज़र आए. 

आनंद ने भरा सोनम की मांग में सिंदूर और पहनाया मंगलसूत्र, देखें वीडियो

इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा यहां आने वाली बॉलीवुड डीवाज़ के लुक्स को भी लोगों ने काफी पसंद किया. करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस खूबसूरत आउटफिट्स में पहुंची. लेकिन रानी मुखर्जी ने अपने लुक से थोड़ा निराश किया. रानी ने डिज़ाइनर सब्यासाची का पर्पल वेलवेट लहंगा चुना, जो कि दिन की शादी के हिसाब से काफी डार्क था. वहीं, करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर बेस्ट लुक्स में शामिल हुए. 

Sonam weds Anand: 'पद्मावत' और 'बाहुबली' से इंस्पायर्ड है सोनम कपूर का वेडिंग लुक

वहीं, लड़की के पापा अनिल कपूर अपने झकास अंदाज़ में दिखे उन्होंने भी डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर का सफेद कुर्ता पजामा और गले में ग्रीन स्टोन की माला पहनी. सोनम कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी इसी डिज़ाइनर के काफी कूल ब्लू कुर्ता पजाना और नेहरू जैकेट में दिखे. 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने की आनंद पीरामल से सगाई, पार्टी में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, देखें PHOTOS​
 

sonam kapoor

यहां देखें सोनम कपूर की शादी की टॉप 10 तस्वीरें, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. 

Sonam Di Wedding: ये है बॉलीवुड की मशहूर 'मेहंदीवाली', जो हमेशा रचती थी श्रीदेवी के हाथ​

दुल्हन सोनम और उनकी बहन रिया आनंद कारज की रस्म से पहले. 
 
sonam kapoor instagram

करिश्मा कपूर ने सब्यासाची के लेटेस्ट कलेक्शन का लहंगा पहना.
 
karishma kapoor
 
रानी मुखर्जी भी सब्यासाची के पर्पल वेलवेट लहंगे में दिखीं. 
 
rani mukhrjee
 
स्वरा भास्कर ने डिज़ाइनर अबू जानी एंड संदीप खोसला का ब्लू लहंगा पहना. 
 
swara bhaskar

जाह्नवी कपूर अपने फेवरेट डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के नियोन लहंगे में.
 
jhanvi

करीना कपूर हर बार की तरह मिनिमल अंदाज़ में नज़र आईं. उन्होंने डिज़ाइनर अनीता डोंगरे की पिंक अनारकली पहनी. 
 
kareena

जाह्नवी कपूर की ही तरह खुशी भी मनीष मल्होत्रा के नियोन लहंगे में दिखीं. 
 
khusi jhanvi
 
जैकलीन फर्नांडिस ने डिज़ाइनर अनीता डोंगरे का लहंगा पहना, यही लहंगा सोनम ने इस डिज़ाइनर के लिए शूट के दौरान पहना था. 
 
jacky

अंशुला कपूर ने भी सोनम कपूर की शादी के लिए पिंक लहंगा चुना. 
 
anshula
 
सोनम की शादी के संगीत सेरेमनी में कटरीना कैफ मनीष मल्होत्रा के गाउन में दिखीं. 
 
katrina

 संजय कपूर की बेटी ने भी बहन सोनम की शादी के लिए पिंक लहंगा चुना. 
sonam ki shaadi

शिल्पा शेट्टी ने सोनम कपूर की संगीत पार्टी के लिए डिज़ाइनर सुकृति एंड आकृति का शरारा चुना. 
 

लड़की के पापा अनिल कपूर अपने झकास अंदाज़ में दिखे उन्होंने सफेद कुर्ता पजामा और गले में ग्रीन स्टोन की माला पहनी. ​

 

करीना कपूर, रानी मुखर्जी, करण जौहर और करिश्मा कपूर ये ब्रिगेड सोनम कपूर के आनंद कारज के समय साथ में नज़र आई. 

 

सोनम कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी काफी कूल ब्लू कुर्ता पजाना और नेहरू जैकेट में दिखे. 

 

सोनम कपूर की छोटी बहन और उनकी स्टाइलिस्ट डिज़ाइनर अबू जानी एंड संदीप खोसला के लहंगे में दिखीं. 

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com