World Environment Day 2021: 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इसका महत्व, इतिहास और थीम

World Environment Day 2021 Date: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है.

World Environment Day 2021: 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इसका महत्व, इतिहास और थीम

World Environment Day 2021: 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस.

खास बातें

  • विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है.
  • पर्यावरण दिवस 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार मनाया गया.
  • पर्यावरण दिवस की हर साल एक थीम रखी जाती है.
नई दिल्ली:

World Environment Day 2021 Date: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है. 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया गया था. उसके बाद से हर साल इसी दिन यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा.

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?
1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण और प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें करीब 119 देशों ने हिस्सा लिया था. इसके बाद हर साल को 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा. 

दरअसल, दुनियाभर में लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है और प्रदूषण में भी काफी बढ़ोतरी हुई है और इसी वजह से विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके. 

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम
पर्यावरण दिवस की हर साल एक थीम रखी जाती है. इस साल की थीम 'Ecosystem Restoration' है. इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस का वैश्विक मेजबान होगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व
पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को यह दिन मनाया जाता है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें. इस दिन को मनाने की बड़ी वजह यह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा सकते.