हैरी पॉटर की पहली किताब ने पूरे किए 20 साल, अब नए कलेवर में आएगी नजर

हैरी पॉटर की पहली किताब ने पूरे किए 20 साल, अब नए कलेवर में आएगी नजर

नई दिल्‍ली:

बच्चों के पसंदीदा किरदार 'हैरी पॉटर' श्रेणी की पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' ने अपने प्रकाशन के 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब यह बाजार में नए कलेवर में दिखाई देगी.

मुफलिसी के दिनों में जे के रोलिंग्स ने हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन किताब लिखी जिसे बच्चों ने हाथों हाथ लिया और रोलिंग रातों-रात मशहूर हो गईं. अब इस किताब को ब्लूम्सबरी प्रकाशन नये अंदाज में प्रकाशित करने जा रहा है.

ब्लूम्सबरी ने एक बयान जारी करके कहा कि किताब के हार्डबैक काले रंग के होंगे और इनमें बने मकान धारीदार किनारे वाले जबकि पेपरबैक वाली किताबों में मकानों की रंग परियोजना पहले की ही तरह होगी साथ ही एकल रंग छिड़काव धारी होंगी.

(एजेंसियों से इनपुट)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com