कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और केन्द्रीय मंत्री मेनका पीछे, PM मोदी और राजनाथ सिंह आगे

सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह से करीब छह हजार मतों से पीछे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और केन्द्रीय मंत्री मेनका पीछे, PM मोदी और राजनाथ सिंह आगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी.

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल दूसरे दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की स्मृति ईरानी से करीब साढ़े तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं. वहीं, सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह से करीब छह हजार मतों से पीछे हैं. हालांकि, रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह से करीब 20 हजार मतों से आगे हैं.

इसके अलावा पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 65 हजार मतों से और इलाहाबाद से इसी पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी भी करीब 32 हजार मतों से बढ़त बनाये हुए हैं.

UP Election Results: नरेंद्र मोदी के आगे महागठबंधन, राहुल-प्रियंका की जोड़ी फेल!

केन्द्रीय मंत्री अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर में मजबूत बढ़त बनाये हुए हैं. मुजफ्फरनगर से शुरुआत में पीछे चल रहे गठबंधन प्रत्याशी रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह करीब नौ हजार मतों से आगे हो गये हैं. अंतिम समाचार मिलने तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 54 पर भाजपा, 22 पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन तथा कांग्रेस, अपना दल और अपना दल-सोनेलाल एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं. 

UP Election Results: SP-BSP-RLD गठबंधन नहीं रोक पाया BJP का विजय रथ

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुरुआती चरणों से ही अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सीट से करीब एक लाख 49 हजार मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं, लखनऊ से राजनाथ सिंह लगभग 93 हजार वोटों की बढ़त बनाये हुए हैं.

मुजफ्फरनगर से शुरुआत में पीछे चल रहे गठबंधन प्रत्याशी रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह करीब 14 हजार मतों से आगे हो गये हैं. अंतिम समाचार मिलने तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 56 पर भाजपा, 21 पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन तथा कांग्रेस, अपना दल और अपना दल-सोनेलाल एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जश्न की तैयारियों में जुटी BJP, रुझानों में अपने बूते जुटाया बहुमत, NDA 325 पार