चुनाव परिणाम से पहले केजरीवाल से मिले चन्द्रबाबू नायडू, जानें क्या है राजनैतिक मायने

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की.

चुनाव परिणाम से पहले केजरीवाल से मिले चन्द्रबाबू नायडू, जानें क्या है राजनैतिक मायने

अरविंद केजरीवाल के साथ चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की. आम आदमी पार्टी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी इस दौरान मौजूद थे.

राहुल गांधी की PM मोदी को चुनौती- मै सिर्फ चार सवाल पूछूंगा और...

सूत्रों के अनुसार, नायडू और केजरीवाल के बीच चुनाव परिणाम के बाद के हालात, उस वक्त दोनों पार्टियों (तेदेपा और आप) की भूमिका आदि पर चर्चा हुई. हालांकि आप का कहना है कि नायडू ने केजरीवाल से शिष्टाचार भेंट की.

Video: 'प्रियंका उन राज्यों में करें रैली जहां बीजेपी से है लड़ाई'

Lok Sabha Election: शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- बिहार में एनडीए को उड़ा देगा महागठबंधन

गैर-भाजपा गठबंधन बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में जुटे तेदेपा अध्यक्ष नायडू इससे पहले दिन में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भी मिले थे. सूत्रों ने बताया कि नायडू शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने वाले हैं.

(इनपुट भाषा से)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com