Election Results 2019: 18 राज्य, जिनमें खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस, हुआ सूपड़ा साफ

इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से को नहीं बचा पाए, वहीं भाजपा के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा ले अपनी सीट गंवा दी है.

Election Results 2019: 18 राज्य, जिनमें खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस, हुआ सूपड़ा साफ

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली:

2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला है, वहीं कांग्रेस के परिणाम काफी निराशाजनक रहे. चुनाव में मोदी लहर का बड़ा असर देखना पड़ा, जहां कई राज्यों में कांग्रेस (Congress) पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई. इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से को नहीं बचा पाए, वहीं भाजपा के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा ले अपनी सीट गंवा दी है. 542 सीटों में से कांग्रेस केवल 52 सीट पर सिमटती दिखाई दे रही है. जिन राज्यों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है, उनमें दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर, ओडिशा, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, दमन दीव, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, और चंडीगढ़ शामिल हैं. 

आंध्र प्रदेश - यहां कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है, प्रदेश में तेलगु देसम ने 3 सीटें और वायएसआरसीपी ने 21 सीटें जीत ली हैं और 1 पर बढ़त बनाई है.

अरुणचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों में भाजपा 1 जीत चुकी है और एक पर बढ़त बनाए हुए है, कांग्रेस यहां भी खाता नहीं खोल सकी है.

Election Results 2019 : आपके लोकसभा क्षेत्र से कौन हारा कौन जीता, देखें पूरी लिस्‍ट

चंडीगढ़ - चंडीगढ़ सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर दी है.

दादर नगर हवेली - इकलौती सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

दमन दीव - यहां की इकलौती सीट पर भाजपा की जीत हुई है.

गुजरात - गुजरात की जनता पूरी तरह मोदीमय दिखी और 26 की 26 सीटें भाजपा ने जीतीं. प्रदेश में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है.

हरयाणा - हरियाणा में भी पीएम मोदी की लहर साफ दिखी, प्रदेश की 10 में से 10 सीट भाजपा ने जीती हैं और कांग्रेस का कोई नेता यहां जीत दर्ज नहीं कर सका है.

Election Results 2019: इस लोकसभा चुनाव में कुल कितने मुसलमान सांसद बने? जानें कुछ रोचक आंकड़े

हिमाचल प्रदेश - हिमाचल प्रदेश ने भी मोदी का साथ दिया है और प्रदेश की सभी 4 सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं, कांग्रेस का यहां भी सूपड़ा साफ हुआ है.

जम्मू कश्मीर - घाटी में भारतीय जनता पार्टी ने 3 सीटें जीती हैं, वहीं जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दो सीटें जीत ली हैं और एक सीट पर आगे है.

लक्षद्वीप - त्रिपुरा की इकलौती सीट पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है.

मणिपुर - मणिपुर की दो सीटों में भाजपा ने एक सीट और नामा पीपल्स फ्रंट ने एक सीट जीती है.

मिज़ोरम - मिज़ोरम की इकलौती लोकसभा सीट पर मिज़ो नेशनल फ्रंट ने जीत दर्ज की है.

Election Results 2019 : मोदी लहर का असर, लोकसभा को इस बार फिर नहीं मिलेगा नेता प्रतिपक्ष

नागालैंड - नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने यहां की अकेली लोकसभा सीट जीत ली है.

दिल्ली - दिल्ली में जनता ने मोदी को पूरा समर्थन दिया है और प्रदेश की 7 में से 7 सीट भाजपा ने जीत ली हैं, कांग्रेस का कोई नेता राजधानी से सीट नहीं जीत पाया है.

राजस्थान - भारतीस जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश में शानदार वापसी की है और लोकसभा की 25 में से 24 सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी. प्रदेश की नागौर सीट भी एनडीए के सहयोगी दल के पास गई है.

लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, PM Modi और अमित शाह ने कही यह बात...

सिक्किम - सिक्किम में इकलौती लोकसभा सीट पर सिक्किम क्रातिकारी मोर्चा ने जीत दर्ज कर ली है.

त्रिपुरा - त्रिपुरा में दो लोकसभा सीट हैं और दोनों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.

उततराखंड - उत्तराखंड में भी माहौल मोदीमय रहा और राज्य की सभी 5 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video: सिद्धू- कैप्टन के बीच जंग तेज, अमरिंदर ने कहा सीएम बनना चाहते हैं नवजोत