विज्ञापन
Story ProgressBack
5 years ago
नई दिल्ली:

11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) समेत बीजेपी के कई बड़े नेता घोषणापत्र जारी करने के मौके पर मौजूद थे. पार्टी ने इसे‘संकल्प पत्र' नाम का दिया है. वहीं दूसरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपने उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में रैली करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूरू में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.

Lok Sabha Elections 2019 Live Updates:

Apr 08, 2019 20:34 (IST)
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से बनाया उम्‍मीदवार, खूंटी से कालीचरण मुंडा लड़ेंगे पार्टी के टिकट पर चुनाव.

Apr 08, 2019 19:43 (IST)
Link Copied
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्‍य सिंधिया कल सहारनपुर में करेंगे रोड शो, सुबह 11 बजे सरसावा एयर बेस हेलिकॉप्‍टर से पहुंचेंगे जहां से कार से थाना मंडी क्षेत्र में जैन बाग़ जैन मंदिर जी के पास गोल कोठी पहुंचेंगे. यहा से खुली गाड़ी में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी. प्रियंका गांधी मंगलवार को शामली और बिजनोर में भी करेंगी रोड शो, कार्यक्रम को मिली हरी झंडी.
Apr 08, 2019 18:58 (IST)
Link Copied
दिल्‍ली : बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्‍ण आडवाणी से उनके आवास पर की मुलाकात.

Apr 08, 2019 18:35 (IST)
Link Copied
राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक 'राष्ट्रीय विपदा' हैं और देश को सुरक्षित रखने के लिए लोकसभा चुनाव में उन्हें हराना जरूरी है.
Apr 08, 2019 18:33 (IST)
Link Copied
अगर कोई जम्मू कश्मीर के लिये अलग प्रधानमंत्री की बात करता है तो हमारे पास अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा : राजनाथ सिंह

Apr 08, 2019 17:27 (IST)
Link Copied
बीजेपी के घोषणा पत्र में धारा 370 को हटाने और अनुच्‍छेद 35ए को रद्द करने के वादों पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, 'जम्‍मू कश्‍मीर पहले से ही एक बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है. अगर ऐसा होता है तो न केवल कश्‍मीर बल्कि देश और पूरा क्षेत्र जलेगा. इसलिए मैं बीजेपी से अपील करती हूं कि आग से खेलना बंद करें.'

Apr 08, 2019 17:11 (IST)
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं पर लगने वाले आवेदन शुल्क को खत्म किया जाएगा.
Apr 08, 2019 15:27 (IST)
Link Copied
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने में चुनाव आयोग के पास कानूनी अधिकार नहीं होने की मजबूरी को खारिज करते हुये कहा है कि मौजूदा व्यवस्था में ही इसे नियंत्रित किया जा सकता है.
Apr 08, 2019 15:27 (IST)
Link Copied
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता और राजनीति से बाहर करना चाहिये और उनके मुंह को चिपकने वाले सर्जिकल टेप से बंद कर देना चाहिये.
Apr 08, 2019 15:26 (IST)
Link Copied
यूपी के शाहजहांपुर जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ने सोमवार को यहां सेहरा बांध कर और घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों के साथ अनोखे अंदाज में नामांकन कराया.
Apr 08, 2019 14:05 (IST)
Link Copied
भाजपा के युवा सांसद और पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने हिन्दुत्व का मुद्दा उठाते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा और कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने का पाप करने वाले मुलायम को उनके ही बेटे ने पार्टी में किनारे कर दिया.
Apr 08, 2019 14:04 (IST)
Link Copied
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि बीते साल तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर भी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है.
Apr 08, 2019 14:04 (IST)
Link Copied
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सतवीर नागर के खिलाफ सूरजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है.
Apr 08, 2019 13:52 (IST)
Link Copied
ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी जैसे कई भगोड़े 1 लाख करोड़ रुपया लेकर भाग गए : सुरजेवाला
Apr 08, 2019 13:51 (IST)
Link Copied
2 करोड़ नौकरियों का वादा, किसानों की लागत का 50 फीसदी देने का वादा था, किसान दर-दर की ठोकरे खा रहा है मोदी जी जुमले की खेती कर रहे हैं : सुरजेवाला
Apr 08, 2019 13:50 (IST)
Link Copied
अहंकारी शहंशाह से एक भी पत्रकार सवाल पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पाया : रणदीप सुरजेवाला
Apr 08, 2019 13:49 (IST)
Link Copied
बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस ने कहा झांसापत्र 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि घोषणापत्र में जीएसटी, कालाधन और नोटबंदी पर कोई चर्चा नहीं की.
Apr 08, 2019 13:11 (IST)
Link Copied
हम सुनते है कि 21वीं सदी एशिया की सदी है. अगर 21वीं सदी एशिया की सदी है तो भारत को उसे लीड करना चाहिए. हमने संकल्प पत्र में बताया है कि 2047 में जब देश आजादी की 100वीं वर्षगाठ मानए तब भारत developing country से developed  country की ऊंचाई को छूए: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 13:11 (IST)
Link Copied
हमारा संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है. हमारा संकल्प पत्र, राष्ट्र की सुरक्षा का पत्र भी है. हमारा संकल्प पत्र, राष्ट्र की समृद्धि का पत्र भी है: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 13:07 (IST)
Link Copied
Apr 08, 2019 13:07 (IST)
Link Copied
दिल्ली में एयर कंडीशन मैं बैठे लोग गरीबी को हरा नहीं सकते. गरीब ही गरीबी को परास्त कर सकता है. ये हमारा मंत्र है और इसलिए गरीबों के सशक्तिकरण को हमने बल दिया है: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 13:06 (IST)
Link Copied
Good Governance, Easy Governance, Transparent Governance, Responsible Governance... इन सारी बातों को बल देते हुए शासन व्यवस्था में हमने कई reforms किए हैं: PM मोदी
Apr 08, 2019 13:03 (IST)
Link Copied
भारत को विकास करने के लिए विकास को जन आंदोलन बनाने की जरुरत है और इसका सफल प्रयोग 'स्वच्छता' है. आज स्वच्छता एक जन आंदोलन बन गई है: पीएम मोदी 
Apr 08, 2019 13:02 (IST)
Link Copied
पहले हमने आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर शासन चलाया, अब हम सामान्य मानवी की आकाक्षांओं को लेकर हम क्या कर सकते हैं, हमने उसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया है: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:58 (IST)
Link Copied
Apr 08, 2019 12:58 (IST)
Link Copied
Apr 08, 2019 12:58 (IST)
Link Copied
2022 जब आजादी के 75 साल होंगे तब देश के उन महापुरुषों जिन्होंने आजादी की जंग लड़ी थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:57 (IST)
Link Copied
हमारे समाज में विविधताएं हैं. भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है. इसलिए विकास को मल्टीलेयर बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:57 (IST)
Link Copied
हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम One Mission, One Direction को लेकर आगे बढ़ेंगे: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:57 (IST)
Link Copied
हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम One Mission, One Direction को लेकर आगे बढ़ेंगे: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:57 (IST)
Link Copied
आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है. इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:56 (IST)
Link Copied
हमने सोचा है कि देश में पहली बार हम एक अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे. हमने इस बजट में मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय की बात कही थी और हम आने वाले दिनों में अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:56 (IST)
Link Copied
देश नीति चलाने के लिए हमें multi dimensional level पर काम करने की जरूरत होती है और हमने उसे अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:55 (IST)
Link Copied
हम जब मेनिफेस्टो को लेकर आए है तो हमारा मंत्र है One Mission, One Direction. हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवि के सशक्तिकरण को लेकर के जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम One Mission, One Direction को लेकर आगे बढ़ेंगे: पीएम मोदी
Apr 08, 2019 12:51 (IST)
Link Copied
Apr 08, 2019 12:51 (IST)
Link Copied
राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अन्त्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है: PM मोदी
Apr 08, 2019 12:46 (IST)
Link Copied
सबसे पहले तो आप सभी मीडिया के मित्र हमारे शीर्षक और दूसरी पार्टियों के शीर्षक में अंतर समझे. बाकी पार्टियां घोषणा पत्र लेकर आयी है, लेकिन हम संकल्प पत्र लेकर आए हैं और इन संकल्पो को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं: सुषमा स्वराज 
Apr 08, 2019 12:45 (IST)
Link Copied
विश्व में भारत का प्रभुत्व और प्रतिष्ठा जितनी मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ी है. इतनी पहले कभी नहीं बढ़ी: सुषमा स्वराज
Apr 08, 2019 12:44 (IST)
Link Copied
2014 तक हमारे केवल 59 गांव ऑप्टिकल फाइबर से कनेक्टिड थे. लेकिन आज 1 लाख 16 हजार गावों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से जोड़ा जा चुका है: सुषमा स्वराज
Apr 08, 2019 12:24 (IST)
Link Copied
वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा. इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूँजीगत निवेश. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना: राजनाथ सिंह
Apr 08, 2019 12:24 (IST)
Link Copied
राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है. आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी थी, है और जब तक यह खत्म नहीं होगा. तब तक यह रहेगी. देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी. सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी: राजनाथ सिंह
Apr 08, 2019 12:05 (IST)
Link Copied
2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष जी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगो को भी उसमें नामित किया था और संकल्प पत्र को Multi Dimensional बनाने के लिए 12 श्रेणियों में भी उसे विभाजित किया था: राजनाथ सिंह
Apr 08, 2019 12:04 (IST)
Link Copied
Apr 08, 2019 12:03 (IST)
Link Copied
हमने पॉलिसी मेकिंग में भी लोगों की भागीदारी तय की है. भारत की मन की बात को जानने के लिए एक लंबा कार्यक्रम चलाया है: राजनाथ सिंह
Apr 08, 2019 12:03 (IST)
Link Copied
विकास का चक्का इस वक्त तेजी से चल रहा है. जहां जरूरत हुई है, वहां बदलाव करने में भी कोई देरी नहीं की गई. देश वासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं: राजनाथ सिंह
Apr 08, 2019 12:01 (IST)
Link Copied
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी किया अपना घोषणापत्र
Apr 08, 2019 11:55 (IST)
Link Copied
आपने 2014 में मोदीजी को आशीर्वाद दिया है. आप एक बार फिर से मोदीजी के नेतृत्व के पक्ष में सरकार बनाने का आशीर्वाद दें. हम आपको एक मजबूत सरकार देने का वादा करते हैं. जनता की अपेक्षा का भारत बनाने में हम सफल होंगे. अपेक्षाओं की पूर्ति का चुनाव है. अपेक्षाओं की पूर्ति बनने वाली मोदीजी की सरकार जरूर पूरी करेगी: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:53 (IST)
Link Copied
2014-19 तक जो यात्रा चली है, इसमें देश का चहुमुंखी विकास हुआ है। देश की आशा अब अपेक्षा में बदल चुकी हैं: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:52 (IST)
Link Copied
नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 साल में 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए हैं, जो इतिहास का हिस्सा बनने वाले हैं: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:51 (IST)
Link Copied
Apr 08, 2019 11:50 (IST)
Link Copied
2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं: अमित शाह 
Apr 08, 2019 11:50 (IST)
Link Copied
आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है. 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है: अमित शाह 
Apr 08, 2019 11:49 (IST)
Link Copied
जब कभी भी भारत के विकास का इतिहास लिखा जाएगा तो 2014 से 2019 तक ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:48 (IST)
Link Copied
इन पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार देने का काम मोदीजी ने किया है. गैस के सिलेंडर, घर, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य को लोगों तक पहुंचाने में मोदी सरकार को सफलता मिली है. खुद पीएम मोदी ने खुद निगरानी रखते हुए हर गरीब तक ये सुविधा पहुंचाई: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:48 (IST)
Link Copied
नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने. पूर्ण बहुमत होने के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई. एनडीए की सरकार ने अपना कामकाज मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:48 (IST)
Link Copied
2014 में हमारा सम्मान रखते हुए इस महान देश की जनता ने एतिहासिक जनादेश दिया था. 30 साल के बाद पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनी: अमित शाह
Apr 08, 2019 11:48 (IST)
Link Copied
मैं आज 2014 की याद दिलाने के लिए खड़ा हूं. 2014 में भाजपा ने उस वक्त के तत्कालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी जी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था. उस वक्त संकल्प पत्र और भाजपा का विजन लेकर हम आपके सामने लेकर आए थे.: अमित शाह

Apr 08, 2019 10:29 (IST)
Link Copied
अपना दल (एस) ने अपने राष्ट्रीय सचिव पकौड़ी लाल कोल को रॉबर्ट्सगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है.
Apr 08, 2019 10:19 (IST)
Link Copied
राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.
Apr 08, 2019 10:18 (IST)
Link Copied
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो वह ठीक हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्मादी हो जाते हैं. पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने संभाल रखी है.
Apr 08, 2019 10:17 (IST)
Link Copied
कांग्रेस को अपने प्रचार अभियान के मुख्य गीत से कुछ पंक्तियां हटानी पड़ीं जिनमें स्पष्ट तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा गया था. सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद पार्टी को इन पंक्तियों को हटाना पड़ा.

India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Lok Sabha Election Updates: लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से बनाया उम्‍मीदवार, खूंटी से कालीचरण मुंडा लड़ेंगे पार्टी के टिकट पर चुनाव
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;