लोकसभा चुनाव 2019 : हरियाणा में 2014 की तरह इस बार भी चलेगी 'मोदी लहर' ?

हरियाणा में 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 में से 07 सीटें जीतीं थीं. क्या 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी इस सफलता को दोहराने में सफल होगी?

लोकसभा चुनाव 2019 : हरियाणा में 2014 की तरह इस बार भी चलेगी 'मोदी लहर' ?

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 10 में से 7 सीटों पर जीत मिली थी

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को लेकर देश का माहौल गर्म है. आगामी 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. बात करें हरियाणा की तो यहां छठे चरण यानी 12 मई को चुनाव होने हैं. वैसे तो हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है, इसकी सीमायें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से जुड़ी हुई हैं. हरियाणा दिल्ली-एनसीआर से तीन ओर से सटा हुआ था. हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है. हरियाणा पहले पंजाब का हिस्सा था,  जिसे 1966 में इसे पंजाब से अलग कर दिया गया. एक नवंबर 1966 हरियाणा को भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली. लेकिन पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ ही है. हिन्दू मतों के अनुसार, महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था. वर्तमान समय में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है. यही नहीं हरियाणा को भारत के अमीर राज्यों में से एक माना जाता है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा रहे, जो 1 नवंबर 1966 से 23 मार्च 1967 के बीच मुख्यमंत्री रहे. अब तक राज्य में 11 मुख्यमंत्री रहे और दो बार राष्ट्रपति शासन लगा.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : छत्तीसगढ़ में क्या बीजेपी इस बार भी खिला पाएगी गुल?

हरियाणा में इस समय बीजेपी सत्ता में है. 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी. वर्तमान में मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री हैं. बीजेपी ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 47 पर बाजी मारी थी, जबकि इनेलो ने 19, कांग्रेस ने 15 और निर्दलीय एवं अन्य ने 9 सीटें जीती थीं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 10 में से 7 सीटों पर जीत मिली थी. राज्य में कुल 10 संसदीय सीटें हैं, जिनमें से कांग्रेस केवल एक सीट जीतने में सफल रही, जबकि आईएनएलडी ने बाकी की दो सीटों पर कब्जा किया था.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : राजनीतिक मुखरता के प्रतीक बिहार में 40 सीटों पर रस्साकसी


लोकसभा सीटें-  अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी-महेंद्रगढ़, हिसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

कुल जनसंख्या- 25,351,462

पुरुषों की जनसंख्या -13,494,734

महिलाओं की जनसंख्या-11,856,728

कुल क्षेत्रफल-  44,212 किमी² 

साक्षरता रेट- 75.55 %

कुल जिले- 22

ब्लॉक-140

गांव -7356

विधानसभा सीट-90

राज्यसभा सीट- 01

राज्य की स्थापना- 1 नवंबर 1966

राज्यपाल- सत्यदेव नारायण आर्य

मुख्यमंत्री- मनोहर लाल खट्टर

लोकसभा चुनाव कब- हरियााणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण यानी 12 मई को मतदान होगा.

कुल मतदाता- हरियाणा में कुल 1,73,55,247 मतदाता है, जिसमें 93,06,532 पुरुष और 80,48,475 महिला वोटर हैं

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Source:http://www.haryana.gov.in)