Election Update: आपके इस चौकीदार ने 5 वर्षों में आंध्र प्रदेश के हितों की पूरी चौकसी से चौकीदारी की है : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को ओडिशा (Odisha) के कोरापुट (Koraput) में जनसभा रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला. उधर अयोध्या में प्रियंका गांधी ने कहा, 'जनता की पीड़ा कोई नहीं सुनता, मनरेगा को बंद करने की साजिश'

Election Update: आपके इस चौकीदार ने 5 वर्षों में आंध्र प्रदेश के हितों की पूरी चौकसी से चौकीदारी की है : PM मोदी

अयोध्या में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को ओडिशा (Odisha) के कोरापुट (Koraput) में जनसभा रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने सबसे पहले ओडिशा  के लोगों को धन्यवाद करते हुए कहा, 'आज मैं पूरे देश का भ्रमण देशवासियों का धन्यवाद करने के लिए निकला हूं क्योंकि देशवासियों ने मुझे आशीर्वाद न दिया होता तो आज जो काम दिख रहा है वो मैं कैसे कर पाता. मैं देशवासियों और ओडिशावासियों को धन्यवाद करता हूं.'. वहीं प्रियंका गांधी भी अयोध्या में जनसभा रैली कर रही हैं. उन्होंने यहां कहा, 'जनता की पीड़ा कोई नहीं सुनता, मनरेगा को बंद करने की साजिश'. पीएम मोदी दक्षिण भारत के तीन राज्यों में तीन दौरा कर रहे हैं. ओडिशा के कोरापुट के बाद दोपहर 2 बजे तेलंगाना राज्य के महबूबनगर और आंध्र प्रदेश के कुरनूल में जनसभा रैली को संबोधित करेंगे. वहीं दूसरी ओर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में हुए महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान लोकसभा चुनाव में लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के नाम मीडिया के सामने पढ़कर बताई.

Mar 29, 2019 21:42 (IST)
राष्‍ट्र के नाम संबोधन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग ने दी क्‍लीन चिट, कहा - पीएम ने नहीं तोड़ी आचार संहिता.

Mar 29, 2019 18:04 (IST)
ओडिशा : बीजू जनता दल ने विधानसभा चुनावों के लिए 18 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की.

Mar 29, 2019 17:29 (IST)
11 अप्रैल 2019 को दो बड़े काम होने जा रहे हैं। आपके एक वोट से इस दिन आंध्र प्रदेश का SUN Rise होगा और भ्रष्टाचार का SON Set होगा: PM मोदी

Mar 29, 2019 17:10 (IST)
बिहार के अंदर शहाबुद्दीन ने इतने गुनाह किए, उस शहाबुद्दीन की पत्नी को गठबंधन ने टिकट देकर आप लोगों को मंशा बता दी है : अमित शाह
Mar 29, 2019 17:02 (IST)
आपके इस चौकीदार ने 5 वर्षों में आंध्र प्रदेश के हितों की पूरी चौकसी से चौकीदारी की है, आंध्र प्रदेश के लोगों की बरसों पुरानी मांगों को पूरा करने का काम किया है : PM मोदी
Mar 29, 2019 16:54 (IST)
5 साल पहले आपके एक वोट की ताकत ने मुझे प्रधान सेवक बनाया. आपकी उम्मीद, आपकी आशा-आकांक्षा, आपके ही आदेश को ध्यान में रखते हुए आपके सेवक ने 5 साल तक दिन रात काम किया है : आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी
Mar 29, 2019 16:17 (IST)
ओडिशा : बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पुरी लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया.

Mar 29, 2019 16:17 (IST)
मुंबई : अभिनेता से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने शुरू किया चुनाव प्रचार. हाल में उर्मिला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं और नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं.

Mar 29, 2019 16:17 (IST)
गुजरात हाईकोर्ट ने 2015 में मेहसाणा में दंगा फैलाने के केस में हुई दोषसिद्धि को निरस्‍त करने की हार्दिक पटेल की याचिका खारिज की. जन प्रतिनिधित्‍व कानून - 1951 के अनुसार दोषी साबित होने की वजह से हार्दिक पटेल इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

Mar 29, 2019 15:56 (IST)
आज एक ओर चौकीदार है, तो दूसरी ओर वंशवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. मुझे विश्वास है कि 11 अप्रैल को आप कमल के फूल का बटन दबाकर अपने इस चौकीदार को आशीर्वाद देंगे : पीएम मोदी
Mar 29, 2019 15:13 (IST)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव था, राज्य में सरकार बनने के 10 दिन के अंदर नहीं 2 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो गया- राहुल गांधी
Mar 29, 2019 15:11 (IST)
2014 में मोदी जी कहते थे, नहीं मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, मुझे चौकीदार बनाओ. अब कहते हैं हम सब चौकीदार. नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के चौकीदार इमानदार है. आप बाकियों को चोर मत बनाओ- राहुल गांधी
Mar 29, 2019 15:10 (IST)
हरियाणा में राहुल गांधी बोले, आप छोटे दुकानदारों, किसानों को कष्ट देंगे तो हम न्याय योजना निकालेंगे.
Mar 29, 2019 15:10 (IST)
एक न्याय का कॉन्सेप्ट निकला, एक ऐतिहासिक कॉन्सेप्ट निकला. कांग्रेस ने न्याय योजना निकाली. हिंदुस्तान में जितने भी गरीब 12 हजार रुपए प्रति महीने से कम हैं. तो उन्हें ढूंढेंगे और नाम निकालेंगे. सभी परिवारों को साल के 72000 रुपए उनके अकाउंट में डालेंगे- राहुल गांधी, हरियाणा में जनसभा रैली के दौरान
Mar 29, 2019 14:27 (IST)
ये राजनीति जो आपको दुर्बल बनाती है, जो अपने हाथ में सत्ता रखती है और आपको सत्ता में नहीं रख सकती- प्रियंका गांधी
Mar 29, 2019 14:22 (IST)
इस देश में कोई सत्य को छुपा, दबा या खत्म नहीं कर सकता है. मैंने वो सत्य किसानों के आंखों में देखा है.- प्रियंका गांधी
Mar 29, 2019 14:19 (IST)
अयोध्या में प्रियंका गांधी ने कहा, 'इस सरकार की हिम्मत नहीं है कि वो आपकी आवाज सुने'
Mar 29, 2019 14:16 (IST)
अयोध्या में प्रियंका गांधी, 'जनता की पीड़ा कोई नहीं सुनता, मनरेगा को बंद करने की साजिश'
Mar 29, 2019 14:10 (IST)
अयोध्या में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा रैली संबोधित करते हुए कहा, 'इन 5 सालों में किसान कर्ज में डूबते ही जा रहे हैं.'
Mar 29, 2019 14:09 (IST)
अयोध्या में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा रैली संबोधित करते हुए कहा, 'बीजेपी सरकार किसान विरोधी और सेना विरोधी है'
Mar 29, 2019 13:36 (IST)
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 12 लिस्ट जारी कर दी है. इसमें जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान के 11 उम्मीदवार हैं.

Mar 29, 2019 12:16 (IST)
लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर काफी उहापोह की स्थिति के बाद आज आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने सीटों का ऐलान कर दिया है. आरजेडी 20, कांग्रेस-9, आरएलएसपी-5, जीतनराम मांझी की पार्टी-3, सीपीआई एमएल-1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

odf6m24o
Mar 29, 2019 12:15 (IST)
डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फंड में ओडिशा को लगभग साढ़े 6 ह़जार करोड़ रुपए मिले हैं लेकिन यहां की सरकार सिर्फ 1 हज़ार करोड़ रुपए ही खर्च कर पाई है. क्या ऐसी सरकार जो आपके पैसे को तिजोरी में बंद करके बैठ गई है, उसे जाना चाहिए या नहीं? क्या ओडिशा में परिवर्तन होना चाहिए या नहीं: पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:58 (IST)
क्या जिनके राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है, बेटियों पर अत्याचार करने वालों को सज़ा देने में जो नाकाम रहे हैं, ऐसे लोग ओडिशा को सुरक्षित और मजबूत बना पाएंगे क्या: पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:53 (IST)
क्या चिटफंड में घोटाला करने वाले, गरीबों की पाई-पाई अपनी तिजोरी में भरने वाले ओडिशा को मजबूत बना पाएंगे? क्या आदिवासियों की संपदा, आपके संसाधनों पर, कोरापुट, रायगढ़ यहां के तमाम आदिवासी अंचलों में खनन माफिया को बढ़ावा देने वाले, ऐसे लोग ओडिशा को मजबूत बना सकते हैं क्या: पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:52 (IST)
ओडिशा मजबूत तब बनेगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, यहां का नौजवान, आगे बढ़ेगा. जब यहां राज्य में और केंद्र में, दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी. जब सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी ओडिशा मजबूत होगा, पूर्वी भारत मजबूत होगा, पूरा भारत मजबूत होगा- पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:42 (IST)
तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिहार में RJD-हम-RLSP उम्मीदवारों की हुई घोषणा
Mar 29, 2019 11:41 (IST)
तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'हमारे यहां तो कार्यकर्ता भी सुझाव देते हैं और उनकी बात मानी जाती है'
Mar 29, 2019 11:40 (IST)
अगर हमारी सरकार की 5 साल की सफलता का कोई हकदार है तो वो भारत की जनता है... भारत का मतदाता है: पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:37 (IST)
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान किया.
Mar 29, 2019 11:35 (IST)
बिहार में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सभी दलों में सहमति बनी है- तेजस्वी यादव
Mar 29, 2019 11:33 (IST)
मैं बहन कमलाजी और पूरे उड़ीसा के साथ ही देश के हर आदिवासी वनवासी समाज को पद्म पुरस्कार के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं: पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:31 (IST)
2014 में जब उड़ीसा आया था तो कहा था पूरी ईमानदारी से, पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा, आपके प्रधानसेवक के तौर पर आपकी सेवा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है: पीएम मोदी
Mar 29, 2019 11:31 (IST)
अभी चैती पर्व मनाने का समय है. चैती पर्व आपसी स्नेह को बढ़ाने वाला उत्सव है. इस त्योहार के लिए मैं आप सब उड़ीसा वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं: पीएम
Mar 29, 2019 11:23 (IST)
आप सभी जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए आपका ये चौकीदार आपके बीच आया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
Mar 29, 2019 11:22 (IST)
पीएम मोदी ने 'भारत माता की जय' और 'जय जगन्नाथ' के नारे से जनसभा रैली की शुरुआत की. 
Mar 29, 2019 10:42 (IST)
यूपी के इटावा में बीजेपी उम्मीदवार राम शंकर कठेरिया ने कहा, 'मायावती ने मुझपर कई मामले पर सवाल उठाए, लेकिन मैं लड़ता रहा और वह मुझे कभी जेल में नहीं डाल पाईं. आज हमारी सरकार राज्य व केंद्र में है, इसलिए अब अगर कोई भी हम पर उंगली उठाएगा, तो वह उंगली टूट जाएगी.'

Mar 29, 2019 10:34 (IST)
मध्य प्रदेश: नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गुरुवार गिरफ्तार किया गया.


Mar 29, 2019 09:08 (IST)
कुमारगंज से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा और अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा. प्रियंका गांधी करीब साढ़े पांच घंटे अयोध्या में रहेंगी. हनुमानगढ़ी में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी. उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया.
Mar 29, 2019 09:07 (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर वह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी और रोड शो में भाग लेंगी. कार्यक्रम समन्वयक मोना मिश्र ने बताया कि कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं में नुक्कड़ सभा और चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
Mar 29, 2019 09:05 (IST)
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अयोध्या में होंगी. प्रियंका गांधी हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, फिर एक रोड शो करेंगी. लेकिन अभी तक यह तय नहीं है कि वह रामलला के दर्शन करने जाएंगी या नहीं. 
Mar 29, 2019 09:00 (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अयोध्या भी जाएगी.
Mar 29, 2019 08:21 (IST)
ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल को 24.43% वोट मिले जबकि उसने 2 सीट जीती. कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में 22.99% वोट हासिल किए जबकि उसके खाते में एक लोकसभा सीट ही आ सकी.
Mar 29, 2019 08:21 (IST)
2014 में हरियाणा में बीजेपी को 34.84% फीसदी वोट मिले जबकि राज्य की कुल 10 सीटों में से वह 7 सीटें जीतने में कामयाब रही.
Mar 29, 2019 08:20 (IST)
बता दें, हरियाणा में कांग्रेस की हालत अच्छी नहीं है. 2014 के लोकसभा चुनावों में पार्टी वोट शेयर और सीटों के मामले में पहले नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई. 
Mar 29, 2019 08:19 (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दो दिन अमेठी और रायबरेली में बूथ कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शुक्रवार को उन्नाव में पहुंचेंगी. यहां वह आम जनता के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी.