New Ministers List: मोदी सरकार में पुराने दिग्गजों के साथ दिखेंगे ये नए चेहरे, देखें पूरी LIST

New Modi Cabinet minister List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनने वाले कई चेहरे नजर आएंगे. देखें पूरी LIST.

New Ministers List: मोदी सरकार में पुराने दिग्गजों के साथ दिखेंगे ये नए चेहरे, देखें पूरी LIST

New Ministers List:

नई दिल्ली:

New Modi Cabinet minister List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनने वाले कई चेहरे नजर आएंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम मोदी और अमित शाह के बीच पिछले दो दिनों में कई दौर की बैठक हुई, इसके बाद मंत्रियों का नाम तय किया गया है. पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार अनुभव के साथ युवा शक्ति भी नजर आएगी. बैठक के बाद संभावित मंत्रियों को फोन करके पीएम मोदी से मिलने बुलाया गया था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मंत्री बनाया गया है. इन सबके अलावा कैबिनेट में बहुत सारे पुराने मंत्री भी दिखेंगे. नई मोदी सरकार में पीएम मोदी सहित 25 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली.

पीएम मोदी की मां ने टीवी पर देखा शपथ ग्रहण समारोह, ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

मंत्री बनने वालों की सूची

कैबिनेट मंत्री

1. नरेंद्र मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन जयराम गडकरी
5. डीवी सदानंद गौड़ा
6. निर्मला सीतारमण
7. रामविलास पासवान
8. नरेंद्र सिंह तोमर
9. रविशंकर प्रसाद
10 हरसिमरत कौर बादल
11. थावरचंद गहलोत
12. सुब्रह्मण्यम जयशंकर (पहली बार)
13. रमेश पोखरियाल 'निशंक' (पहली बार)
14. अर्जुन मुंडा
15. स्मृति जुबिन ईरानी
16. डॉ. हर्षवर्धन
17. प्रकाश जावड़ेकर
18. पीयूष गोयल
19. धर्मेंद्र प्रधान
20. मुख्तार अब्बास नकवी
21. प्रल्हाद जोशी (पहली बार)
22. महेंद्र नाथ पांडे
23. अरविंद गणपत सावंत
24. गिरिराज सिंह
25. गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. संतोष कुमार गंगवार
2. राव इंद्रजीत सिंह
3. श्रीपाद येसो नाइक
4. जितेंद्र सिंह
5. किरन रिजिजू
6. प्रहलाद सिंह पटेल
7. राज कुमार सिंह
8. हरदीप सिंह पुरी
9. मनसुख एल मंडाविया

राज्य मंत्री

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

1. फग्गन सिंह कुलस्ते
2. अश्विनी कुमार चौबे
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह
5. कृष्णपाल गुर्जर
6. रावसाहेब दानवे
7. जी किशन रेड्डी (पहली बार)
8. पुरुषोत्तम रुपाला
9. रामदास अठावले
10. साध्वी निरंजन ज्योति
11. बाबुल सुप्रियो
12. संजीव बालयान
13. संजय शामरा
14. अनुराग ठाकुर
15. सुरेश अंगाड़ी (पहली बार)
16. नित्यानंद राय
17. रतन लाल कटारिया (पहली बार)
18. वी मुरलीधरन
19. रेणुका सिंह 
20. सोमप्रकाश (पहली बार)
21. रामेश्वर तेली (पहली बार)
22. प्रताप चंद्र सारंगी
23. कैलाश चौधरी (पहली बार)
24. देबोश्री चौधरी (पहली बार)