इतिहास में पहली बार संसद पहुंचेंगी इतनी महिलाएं, जानें आपके क्षेत्र से कौन पहुंचा पार्लियामेंट...

लोकसभा चुनाव 2019  (Lok S0abha Election 2019) के नतीजों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि पहली बार हुआ है लोकसभा चुनाव में इतनी संख्या में महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है.

इतिहास में पहली बार संसद पहुंचेंगी इतनी महिलाएं, जानें आपके क्षेत्र से कौन पहुंचा पार्लियामेंट...

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019   (Lok Sabha Election 2019)  में जहां बीजेपी (BJP) का बोलबाला रहा, वहीं बाकी पार्टियां अपने निराशाजनक परिणामों से काफी दुखी नज़र आ रही हैं. लेकिन इन सभी चुनावी खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि यह पहली बार हुआ है लोकसभा चुनाव में इतनी संख्या में महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है. इन सीटों में बीजेपी (BJP) से लेकर कोलकाता में टीएमसी (TMC) और नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के बीजू जनता दल (BJD) ने बड़ी मात्रा में महिलाओं को लोकसभा टिकट दिया था और इन महिलाओं में से अधिकतर ने जीत दर्ज करके इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक बना दिया है. अब हम आपको बता रहे हैं उन महिलाओं के नाम जिन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. बता दें कि 1952 में सबसे संसद पहुंचने वाली ममिला सांसदों की तादाद सबसे कम थी और अब 2019 में यह आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ है.

प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल, अमित शाह की क्या हो सकती है भूमिका?

ओडिशा में जीत दर्ज करने वाली 7 महिला सांसद 

1 - प्रमिला बिसोयी (आस्का)

2 - मंजुलता मंडल (भद्रक)

3 - राजश्री मलिक (जगतसिंहपुर)

4 - सर्मिष्ठा सेठी (जजपुर)

5 - चांदरानी मुरमु (केओनझार)

6-  अपराजिता (भुवनेश्वर)

7- संगीता नारायण सिंहदेव (बोलांगिरी)


पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - काकोली घोषदस्तिदार (बारासात)

2 - अपरूपा पोद्दार (आरामबाग)

3 - नुसरत जहां रूही (बशीरहाट)

4 - सताब्दी रॉय (बीरभूम)

5 - मिनी चक्रबॉर्ती (जादवपुर)

6 - प्रतिमा मंडल (जॉयनगर)

7 - माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)

8 - महुआ मोइत्रा (क्रिश्नानगर)

9 - सजदा अहमद (उलुबेरिया)


उत्तर प्रदेश से लोकसभा सीट जीतने वाली 10 महिलाओं में रायबरेली से सोनिया गांधी जीती हैं और इसके अलावा राज्य से 9 विजयी सभी महिलाएं भाजपा की हैं. इनमें...

1 - स्मृति ईरानी (अमेठी)

2 - रीता बहुगुणा जोशी (प्रयागराज)

3 - संघमित्रा मौर्य (बदायूं)

4 - राखी वर्मा (घौरहरा)

5 - संगीता आज़ाद (लालगंज)

6 - हेमा मालिनी (मथुरा)

7 - केशरी देवी पटेल (फूलपुर)

8 - मेनका गांधी  (सुल्तानपुर)

9 - साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर)

आंध्र प्रदेश से लोकसभा सीट जीतने वाली महिला प्रत्याशी

1 - गोड्डेति माधवी (अरुकु)

2 - चिंता अनुराधा (अमलापुरम)

3 - बी वी सत्यवथी (अनकापल्ली)

4 - वन्गा गीथा विस्वनाथ (काकिनाडा)

असम में बोबीता शर्मा ने गुआहाटी से जीत दर्ज की है. वहीं, अलथुर से रम्या हरिदास ने लोकसभा सीट जीती है. महबूबाबाद से टीआरएस की कविथा मलोथु की जीत हुई है. उत्तराखंड की अकेली महिला लोकसभा उम्मीदवार टीरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह रही हैं. हरियाणा में भी 10 सीटों में सिरसा सीट से भाजपा की सुनीता दुग्गल ने जीत दर्ज कर ली है. मेघालय से अगाथा संगमा और त्रिपुरा वेस्ट से भाजपा की प्रतिमा भौमिक ने लोकसभा सीट जीत ली है.

कर्नाटक लोकसभा में जीत दर्ज करने वाली महिलाएं

1 - शोभा करंडलाजे (चिकमंगलूर)

2 - अंबरीश सुमनलता (निर्दलीय)

झारखंड लोकसभा से सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा)

2 - गीता कोरा (सिंहभूम)

पंजाब लोकसभा से सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - हरसिमरत कौर (बठिंडा)

2 - प्रिनीत कौर (पटियाला)

तमिलनाडु से लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - जोथिमनि एस (करुर)

2 - सुमथि (चेन्नई साउथ)

3 - कनिमोई (तूतीकोरिन)

राजस्थान से विजेता बनी महिला प्रत्याशी

1 - रंजीता कोली (भरतपुर)

2 - जसकौर मीना (दौसा)

3 - दिया कुमारी (राजसमंद)

छत्तीसगढ़ से लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - ज्योत्सना चरनदास महंत (कोरबा)

2 - गोमती साई (रायगढ़)

3 - रेणुका सिंह (सरगुजा)

बिहार से लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - मिशा भारती (पाटलीपुत्र)

2 - रामा देवी (शेओहर)

3 - कविता सिंह (सिवान)

4 - वीणा देवी (वैशाली)

मध्यप्रदेश में लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - संध्या राय (भिंड)

2 - साध्वी प्रज्ञा सिंह (भोपाल)

3 - हिमाद्री सिंह (शहडोल)

4 - रीति पाठक (सीधी)

गुजरात से लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - भारती शियाल (भावनगर)

2 - पूनमबेन मादम (जामनगर)

3 - शारदाबेन पटेल (मेहसाणा)

4 - दर्शना जरदोश (सूरत)

5 - रंजनाबेन भट्ट (वडोदरा)

महाराष्ट्र में लोकसभा सीट जीतने वाली महिलाएं

1 - सुप्रिया सुले (बारामती)

2 - डॉ. भारती प्रवीण पवार (डिंडोरी)

3 - पूनम महाजन (मुंबई नॉर्थ सेंट्रल)

4 - डॉ. हीना विजयकुमार गवित (नंदुरबार)

5 - रक्षा खड़से (रावेर)

Video: अमेठी से जीतने के बाद बोलीं स्मृति ईरानी- एक बार वादा किया है तो निभाऊंगी​

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com