UP Election Results: वाराणसी से जीते PM मोदी, अमेठी से राहुल गांधी ने मानी हार, 60 से ज्यादा सीटों पर BJP आगे

Live UP Chunav Results 2019 उत्तर प्रदेश ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जोरदार समर्थन दिया है.

नई दिल्ली:

Results 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है. उत्तर प्रदेश ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जोरदार समर्थन दिया है. लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अभी तक घोषित 21 चुनाव परिणामों में से 13 उसके पक्ष में गए हैं. अभी 62 सीटों पर बीजेपी आगे है और सपा-बसपा गठबंधन को 17 सीटें मिलती दिख रही है. कांग्रेस से सिर्फ सोनियां गांधी जीत दर्ज करने में सफल रहीं. चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक वाराणसी से PM मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया. पीएम मोदी को कुल 674664 मत मिले. वहीं, शालिनी को 195159 वोट हासिल हुए. कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 152548 मत प्राप्त हुए. लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 347302 मतों से हराया. यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर जीत हासिल की है. सोनिया गांधी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार मतों से हराया. रायबरेली सीट से सोनिया की यह लगातार पांचवीं जीत है. मिर्जापुर से भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 232008 से परास्त किया.

पीलीभीत सीट से BJP प्रत्याशी वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के हेमराज वर्मा को दो लाख 55 हजार 627 मतों से हराया. सलेमपुर से भाजपा के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आरएस कुशवाहा को 112477 वोटों से पराजित किया. सहारनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलउर्रहमान ने भाजपा के मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को 22417 मतों से हराया. मुरादाबाद से गठबंधन प्रत्याशी सपा के डॉक्टर एस.टी. हसन ने भाजपा के मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार को 97878 मतों से पराजित किया. श्रावस्ती सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के राम शिरोमणि ने कड़ी टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार दद्दन मिश्रा को 5320 मतों से हराया. वहीं, अमरोहा सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली ने भाजपा के मौजूदा सांसद एवं उम्मीदवार कंवर सिंह  तंवर को 63248 मतों से हराया. जालौन सीट से भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजय सिंह को 158377 वोटों से हराया. बलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के सनातन पाण्डेय को 15519 मतों से परास्त किया. गोंडा से BJP उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 166360 मतों से हराया. भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी. हाथरस से बीजेपी प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के रामजी लाल सुमन को 260208 मतों से हराया.

उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के अरुण शंकर शुक्ला को चार लाख 956 मतों से हराया. अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजीत बालियान को 229261 मतों से हराया. बांदा से भाजपा के आरके सिंह पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58938 मतों से पराजित किया. गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के राम भुआल निषाद को तीन लाख एक हजार 664 मतों से हराया. किशन को 717122 मत मिले जबकि निषाद को 415458 वोट हासिल हुए. नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को 166832 मतों से पराजित किया. रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54336 मतों से हराया. पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी. इस बार यह भाजपा से गठबंधन के तहत अपना दल को मिली थी. बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल विजयी घोषित कर दिए गए हैं. जिलाधिकारी 0शम्भू कुमार ने बताया कि लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत नहीं बचा सकीं. वह वर्ष 2014 में इसी सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं. वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. 

 

UP Election Results 2019 Updates:

- लखनऊ लोकसभा सीट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन की सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करीब तीन लाख 40 हजार वोटो से हराया.

- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: मैं इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं. भाजपा पहली बार 300 का और एनडीए 350 आंकड़ा छू रहा है. मैं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी बधाई देता हूं.

- मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद हेमामालिनी तीसरे दौर की गिनती पूरी होने तक अपने निकटतम प्रत्याशी रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह से 22873 मतों से आगे चल रही हैं. मथुरा लोकसभा सीट के कुल 17 लाख 99 हजार 321 मतदाताओं में से 10 लाख 88 हजार 206 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए कुल 32 दौर तक गणना जारी रहेगी.

- लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के ताजा रुझान में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता महेश शर्मा उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर सीट से 60131 मतों से आगे चल रहे हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शर्मा गौतम बुद्ध नगर सीट पर गठबंधन की ओर से बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर के मुकाबले 60,131 मतों से आगे चल रहे हैं.

- पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी और इलाहाबाद से इसी पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी भी पहले चरण में बढ़त बनाये हुए हैं. उधर, मैनपुरी से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से पार्टी प्रत्याशी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी कन्नौज से सपा उम्मीदवार के तौर पर आगे चल रही हैं.
 

- सहारनपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान आगे चल रहे हैं. 

हाजी फजलुर्रहमान- 119161

भाजपा के राघव लखनपाल - 85483

कांग्रेस के इमरान मसूद - 64086

- बागपत से राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी 2358 वोट से पीछे चल रहे हैं

- उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक एनडीए 53 सीटों, सपा-बसपा-रालोद 25 सीटों और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.

- सहारनपुर से बसपा उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान आगे 

- कैराना से सपा की तबस्सुम बेगम आगे

- मुजफ्फरनगर से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे

- बीजनौर से बसपा के मलूक नागर आगे

- नगीना से  बसपा के गिरीश चंद्र आगे

- मुरादाबाद से सपा के डॉ. एस थसन आगे

- अमरोहा से बसपा के कुंवर दानिश अली आगे

- मेरठा से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब आगे

- बुलंदशहर से भाजपा के भोला सिंह आगे

- हाथरस से भाजपा के राजवीर दिलेर आगे

- मथुरा से आरएलडी उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र आगे, हेमा मालिनी पीछे हो गई हैं. 

- फिरोजाबाद से भाजपा के डॉ. चंद्र सेन जादोन आगे.

 - इटावा से सपा के कमलेश कुमार आगे 

- जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे

- फूलपुर से भाजपा केशरी देवी पटेल

- भदोही से भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद आगे

- गाजीपुर से बसपा उम्मीदवार अफजल अंसारी आगे

- बलिया से सपा के सनातन पांडे आगे

- सलेमपुर से भाजपा के रविंदर आगे

- घोसी से बसपा उम्मीदवार अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय आगे

- लांलगंज से बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद आगे

- देवरिया से भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाठी आगे

- कुशीनगर सीट से भाजपा के विजय कुमार दुबे आगे

- बस्ती से बसपा उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी आगे

- अंबेडकर नगर से बसपा उम्मीदवार रितेश पांडे आगे

- सुल्तानपुर से बसपा उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह सोनू आगे, मेनका गांधी पीछे

- फैजाबाद से भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह आगे

- गोंडा से भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया आगे

- श्रावस्ती से बसपा के राम शिरोमणि आगे

- कैसरगंज सीट से भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह आगे

- बाराबंकी से भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत आगे

- उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज आगे

- मिसरिख से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार रावत आगे

- हरदोई से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश आगे

- सीतापुर से भाजपा के राजेश वर्मा आगे

- SP-BSP गठबंधन नहीं रोक पाया PM मोदी का विजय रथ, 65 सीटों पर BJP आगे, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर बढ़त

- 50 से ज्यादा सीटों पर BJP आगे, काफी पीछे छूटे SP-BSP गठबंधन और कांग्रेस

- पहले राउंड में वाराणसी से पीएम मोदी 11 हजार वोटों से आगे

- रामपुर से निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ खान आगे

- बांसगांव से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान आगे

- डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल आगे.

- मिर्जापुर से कांग्रेस ललितेशपति त्रिपाठी आगे

- कौशाम्बी से सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज आगे

- अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिर आगे

- फतेहपुर से भाजपा की निरंजन ज्योति आगे

-बांदा से भाजपा के आरके सिंह पटेल आगे

- हमीरपुर से भाजपा कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल आगे

- जालौन से भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे

- फर्रुखाबाद से बसपा के मनोज अग्रवाल आगे हैं.

- फिरोजाबाद से पीएसपीएल के शिवपाल सिंह यादव आगे

- फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के राजबब्बर आगे हो गए हैं.

- अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार गौतम आगे

- गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के महेश शर्मा आगे

- खीरी से भाजपा के अजय कुमार आगे

- धौरहरा से भाजपा की रेखा वर्मा आगे

- बहराइच से भाजपा की अक्षयबर लाल आगे

- चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडे आगे

- अमेठी सीट से स्मृति आगे, राहुल गांधी पीछे

- मैनपुरी से मुलायम सिंह आगे

- आगरा से बसपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनी आगे

- मथुरा से हेमा मालिनी आगे

- फतेहपुर सीकरी से भाजपा के राजकुमार चाहर आगे चल रहे हैं

- सहारनपुर से भाजपा के राघव लखनपाल आगे

-बिजनौर से भाजपा की राजा भारतेंद्र सिंह आगे

- आंवला से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप आगे

- यूपी की 80 में से दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर BJP आगे, SP-BSP और कांग्रेस काफी पीछे.

- आंवला से भाजपा की रुचिवीरा आगे

- सहारनपुर से भाजपा के राघव लखनपाल आगे

- गाजियाबाद से भाजपा के वीके सिंह आगे

- बिजनौर से भाजपा के राजा भारतेंद्र सिंह आगे

- बदायूं से सपा के धर्मेंद्र यादव आगे

- पीलीभत से वरुण गांधी आगे

- शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर आगे

- गोरखपुर से रवि किशन आगे

- मिर्जापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल आगे

- इलाहाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी आगे

- झांसी से भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा आगे

- वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे

- आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

- बरेली से भाजपा के संतोष कुमार गंगवार आगे

- सुल्तानपुर से मेनका गांधी आगे

- रायबरेली से सोनिया गांधी आगे

- कैराना से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार आगे

- मेरठ से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल आगे हैं

- मुरादाबाद से भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार आगे

- बागपत से भाजपा उम्मीदवार सत्यपाल सिंह आगे

- अमेठी लोकसभा सीटे से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.

- लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं.

- अकबरपुर से भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले आगे चल रहे हैं.

- प्रतापगढ़ से भाजपा के संगम लाल गुप्ता आगे चल रहे हैं.

- प्रदेश में सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

- देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को मतगणना के बाद हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यों को एक अलर्ट जारी किया है.

- - एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को यह अलर्ट जारी किया है. मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि कानून-व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक सद्भाव बरकरार रखा जाए.

- गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अभिनेता रवि किशन ने मतगणना से पहले की पूजा.

- केवल वैध पासधारक ही मतदान केन्द्रों में प्रवेश कर सकेंगे. सूत्रों ने बताया कि लगभग दर्जन भर संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है और निषेधाज्ञा लागू की गयी है.

- मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

- राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया इस बार के परिणामों में विलंब हो सकता है क्योंकि हर विधानसभा क्षेत्र में पांच बूथों का वीवीपैट पर्चियों से पुनर्मिलान किया जाएगा.

यहां देखें अपनी सीट से जुड़ा हर अपडेट

 मतगणना सुचारू रूप से संचालित करने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिहाज से अर्द्धसैनिक बलों के 20 हजार कर्मी, पीएसी के 10 हजार कर्मी और लगभग दो लाख जिला पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं.

- उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ. कुछ जगहों पर ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत के अलावा राज्य में मतदान आम तौर पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. 

- वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी

- एनडीटीवी पर आप देख सकते हैं लोकसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे

अपने राज्‍य का लोकसभा चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE :

Uttar Pradesh Election Results 2019 । West Bengal Election Results 2019 । Bihar Election Results 2019 । Delhi Election Results 2019 । Jharkhand Election Results 2019 । Gujarat Election Results 2019। Haryana Election Results 2019 । Madhya Pradesh Election Results 2019 । Maharashtra Election Results 2019 । Punjab Election Results 2019 । Rajasthan Election Results 2019 । Odisha Election Results 2019 । Andhra Pradesh Election Results 2019 । Arunachal Pradesh Election Results 2019 ।Assam Election Results 2019 । Chhattisgarh Election Results 2019 । Goa Election Results 2019 ।Himachal Pradesh Election Results 2019 । Jammu & Kashmir Election Results 2019 । Karnataka Election Results 2019 । Kerala Election Results 2019 । Manipur Election Results 2019 । Meghalaya Election Results 2019 । Mizoram Election Results 2019 । Nagaland Election Results 2019 । Sikkim Election Results 2019 । Tamil Nadu Election Results 2019 । Telangana Election Results 2019 ।Tripura Election Results 2019 । Uttarakhand Election Results 2019 । Andaman and Nicobar Islands Election Results 2019 । Chandigarh Election Results 2019 । Dadra and Nagar Haveli Election Results 2019 । Daman & Diu Election Results 2019 । Lakshadweep Election Results 2019 । Puducherry Election Results 2019 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अपने लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE