कांकेर : बाराती से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 10 लोगों की मौत, 30 घायल

कांकेर : बाराती से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 10 लोगों की मौत, 30 घायल

प्रतीकात्मक फोटो

कांकेर:

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतागढ़-ताड़ोकी मार्ग पर शुक्रवार को बाराती भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बाराती भरा एक ट्रक विवाह संपन्न होने के बाद नारायणपुर से दमकसा लौट रहा था, रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस ट्रक में 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

दुर्घटना-स्थल पर भेजे एम्बुलेंस
राज्य के स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों से एम्बुलेंस-108 दुर्घटना-स्थल पर भेजे गए हैं। घायलों के उपचार के इंतजाम किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हादसे पर सीएम ने गहरा दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है और अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को रायपुर लाने के लिए राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।