यूपी के इटावा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या

यूपी के इटावा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या

प्रतीकात्मक चित्र

इटावा:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में शनिवार को चुनावी रंजिश में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जसवंतनगर में हुई इस घटना में अन्य चार लोग घायल हैं, जिन्हें सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इटावा जिले के बनकटी गांव में प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में हुई इस बड़ी वारदात के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने बताया कि ये हत्याएं प्रधानी के विवाद में हुई हैं। मृतकों में दोनों पक्ष के लोग शामिल हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।