गाजियाबाद में कार सिखाने के बहाने किशोरी से कथित बलात्कार

गाजियाबाद में कार सिखाने के बहाने किशोरी से कथित बलात्कार

प्रतीकात्मक चित्र

गाजियाबाद:

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पड़ोसी युवक ने कार सिखाने के बहाने 13-वर्षीय किशोरी से कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष शीलेश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 25-वर्षीय आरोपी पड़ोस की किशोरी को कार चलाना सिखा रहा था। इस दौरान रविवार की शाम किशोरी को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर लौटने पर परिजनों को वारदात की जानकारी दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com