यूपी : गर्भवती पत्नी का पेट ब्लेड से चीर कर फरार हुआ नशेड़ी पति

यूपी : गर्भवती पत्नी का पेट ब्लेड से चीर कर फरार हुआ नशेड़ी पति

जौनपुर:

उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के कामदेवपुर बरिया का पाही गांव में नशेड़ी पति ने प्रसव पीड़ा से करहा रही गर्भवती पत्नी के पेट को खुद ही ब्लेड से चीर दिया। महिला दर्द से चिल्लाई तो आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी पति फरार हो गया। लोगों ने पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया।

सिकरारा थाना क्षेत्र के कामदेवपुर बरिया का पाही गांव निवासी ईदू शराबी प्रवृत्ति का है। उसकी पत्नी रन्नो बानो गर्भवती है। गुरुवार शाम वह घर में अकेली थी। उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पत्नी का दर्द देख वहां मौजूद ईदू खुद ब्लेड लेकर ऑपरेशन करने लगा। उसने ब्लेड से रन्नो के पेट पर कई जगह चीरा लगा दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख ईदू वहां से भाग निकला। तब तक दर्द और रक्तस्राव से रन्नो बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर रन्नो को अस्पताल पहुंचाया।

एसओ के.के. चौबे का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com