क्या आपने देखा चार साल पहले की परिणीति चोपड़ा का यह 'नया' अवतार...

क्या आपने देखा चार साल पहले की परिणीति चोपड़ा का यह 'नया' अवतार...

फोटो साभार : परिणीति चोपड़ा के ट्विटर अकाउंट से ली गई तस्वीर

मुंबई:

पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा काफी फिट नज़र आ रही हैं, उनका बदला हुआ रूप देखकर आप भी थोड़ी देर के लिए चौंक जाएंगे। कुछ समय से वह अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने इस नए 'अवतार' की कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे देखकर न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की भी कई हस्तियां तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

परिणीति ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ ही एक संदेश भी शेयर किया है जिसमें लिखा है  - चार साल पहले एक बच्चों जैसी, थोड़ी गोलमोल सी लड़की दुनिया के सामने आई थी। चार साल बाद में अपनी मंज़िल के करीब हूं।

 
'शुद्ध देसी रोमांस' की इस अभिनेत्री ने आगे लिखा 'इस ख़ास फोटोशूट ने मुझे मेरी मन की सारी बाधाएं पीछे छोड़कर, एक मज़बूत, आत्मविश्वासी लड़की की तरह पेश किया है। जिस किसी को यह चैलेंज लगता है, मुझे देखिए - आप भी यह कर सकते हैं।'

परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी लेडीज़ vs रिक्की बहल से की थी।
इस फिल्म में परिणीति ने सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया था लेकिन उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी।

 
अपनी पहली फिल्म के लिए परिणीति को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा बतौर मुख्य नायिका अपनी फिल्म 'इश्क़ज़ादे' के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष सम्मान भी दिया गया था।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(फोटो साभार : सारी तस्वीरें परिणीति चोपड़ा के ट्विटर अकाउंट से ली गई हैं)