सूरजकुमार: क्या मां के त्याग की लाज रख पाएंगे मुख्यमंत्री के पुत्र?

सूरजकुमार: क्या मां के त्याग की लाज रख पाएंगे मुख्यमंत्री के पुत्र?

इस बार मणिपुर विधानसभा की खंगाबोक सीट के नतीजों पर सबकी नजरें होंगी. खंगाबोक सीट से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के 29 वर्षीय पुत्र सूरजकुमार ओकराम अपनी मां ओकराम लंधोनी की जगह चुनाव लड़ रहे हैं. खंगाबोक सीट से लगातार दो बार से विधायक लंधोनी ने अपने बेटे के लिए यह सीट छोड़ी है. 

कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे सूरजकुमार इस चुनाव के साथ ही अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं. वह अबकी बार मणिपुर के चुनाव में सबसे युवा प्रत्‍याशी भी हैं. गौरतलब है कि पूर्वोत्‍तर के इस राज्‍य में मुख्‍यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्‍व में कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्‍ता में आने के लिए मैदान में है. 

सूरजकुमार ने मणिपुर और अन्य कई राज्यों से अपनी स्कूलिंग की. वर्ष 2008 में उन्होंने लंदन से इकोनॉमिक्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में अपने माता-पिता की मदद के लिए भारत आने से पहले उन्होंने लंदन में काम भी किया. 

राष्ट्रीय स्तर के पोलो प्लेयर सूरजकुमार लगातार आधुनिक तकनीक और डिजिटलाइजेशन पर जोर देते रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कभी राजनीति में आने की नहीं सोची थी, उनकी बिजनेस की योजना थी. लेकिन खंगाबोक में बाढ़ के दौरान लोगों की हालत देखकर मैंने उनसे जुड़ने की ठानी. अब मैं उनके लिए कुछ करना चाहता हूं. 

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार और आठ मार्च को दो चरणों में चुनाव होना है. चुनाव के परिणाम 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी और ओ इबोबी सिंह एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. थोंगजू विधानसभा सीट पर पहले चरण में ही चुनाव है. 

बीजेपी ने इस सीट से जदुमानी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. यहां चुनाव दूसरे चरण में होगा. 

मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें घाटी में हैं. जबकि पहाड़ पर विधानसभा की 20 सीटें हैं. बीजेपी भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन के वादे के साथ इस बार मणिपुर में एक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही हैं. प्रदेश की राजनीति में हमेशा मेतई समुदाय का ही दबदबा रहा है. मणिपुर की क़रीब 31 लाख जनसंख्या में 63 प्रतिशत मेतई है. मुख्यमंत्री इबोबी सिंह भी मेतई समुदाय से हैं.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com